फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   shaheed bhagat singh trophy: haryana defeated punjab

हरियाणा ने दी पंजाब को शिकस्त, प्रणव बने मैन आफ द मैच

Thu, 26 May 2016 06:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 26 May 2016 06:43 PM IST
विज्ञापन
shaheed bhagat singh trophy: haryana defeated punjab
पंचकूला में क्रिकेट टूर्नामेंट - फोटो : amar ujala

पंचकूला में शहीद भगत सिंह ट्रॉफी के लिए आयोजित दूसरी रुरल प्रीमियर क्रिकेट लीग में हरियाणा ने पंजाब की टीम को आठ विकेट से शिकस्त दी। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल खेल परिसर के क्रिकेट ग्राउंड में अंडर-14 आयु वर्ग में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब की टीम पहले खेलते हुए 23.5  ओवर में 103 रन पर सिमर गई। इसके जवाब में हरियाणा की टीम ने दो विकेट खोकर 11.2 ओवरों  में 104 रन बनाकर जीत हासिल की।

विज्ञापन


हरियाणा की टीम के लिए प्रणव ने 21 रन देकर 4 विकेट  झटके और उनको मैन ऑफ दी मैच चुना गया। हरियाणा की टीम के विशेष ने 40 बॉल पर 54 रन, श्रेय छिब्बर ने 15 बॉल पर 10 रन, टीम के कप्तान पारस  ने 10 बॉल पर 8 रन और तनिष्क ने 5 बॉल पर 5 रन बनाए।
विज्ञापन


पंजाब की टीम के लिए निखिल ने  50 बॉल पर 26 रन, लवेश ने 25 बॉल पर 17 रन, प्रतीत ने 28 बॉल पर 18 रन,  नमन ने 4 बॉल पर 4 रन, समर्थ ने 10 बॉल पर 7 रन, करणदीप सिंह ने 13 बॉल पर 7  रन, जगजी ने 6 बॉल पर 5 रन बनाए। टीम के लिए करणदीप गिल, शुभम, शिवम टंडन व भवेश खाता भी नहीं खोल सके। पंजाब की टीम 23.5 ओवर में 103 रन ही बना सकी। इस मौके पर क्रिकेट फेडरेशन ऑफ हरियाणा के प्रेस सचिव सुरेंद्र गोयल ने प्रणव  को मैंन ऑफ दी मैच के लिए स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर  फेडरेशन के महासचिव अमरजीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल सोलंकी होंगे मुख्य अतिथि
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी 27 मई को शाम 7.30 बजे  सेक्टर-3 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित दूसरी शहीद भगत सिंह हरियाणा रुरल प्रीमियर जूनियर नेशनल क्रिकेट लीग चैंपियनशिप के समापन समारोह के मुख्यातिथि होंगे।


क्रिकेट फेडरेशन ऑफ हरियाणा के महासचिव अमरजीत सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्यपाल इस प्रतियोगिता की विजेता टीमों को ट्राफी प्रदान करेंगे। इस कार्यक्रम में हरियाणा के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनिल विज विशिष्ट अतिथि होंगे। इसके अलावा अंबाला के सांसद रतनलाल कटारिया, विधायक पंचकूला ज्ञानचंद  गुप्ता, विधायक कालका लतिका शर्मा की विशेष उपस्थिति रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed