फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shaheed Bhagat Singh State Youth Award to be reintroduced by Punjab government

Punjab: दोबारा शुरू होगा शहीद भगत सिंह राज्य युवा पुरस्कार, खेल मंत्री गुरमीत मीत हेयर ने किया एलान

Sun, 14 Aug 2022 02:17 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 14 Aug 2022 02:17 PM IST
सार

मीत हेयर ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह राज युवा पुरस्कार राज्य के हर जिले से 15 से 35 वर्ष की आयु के दो युवाओं को दिया जाता है, लेकिन यह पुरस्कार पिछले कुछ समय से नहीं दिया गया है।

विज्ञापन
Shaheed Bhagat Singh State Youth Award to be reintroduced by Punjab government
बैठक में मौजूद खेल मंत्री गुरमीत मीत हेयर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में फिर से शहीद-ए-आजम भगत सिंह राज्य युवा पुरस्कार शुरू किया जाएगा। पंजाब सरकार ने आजादी के 75 साल पूरे होने पर रविवार को यह फैसला किया। विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले हर जिले के दो युवाओं को इस पुरस्कार से सरकार प्रतिवर्ष सम्मानित करेगी। यह जानकारी खेल एवं युवा सेवा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने चंडीगढ़ सेक्टर-42 स्थित युवा सेवा के निदेशालय युवा भवन में दी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीद-ए-आजम भगत सिंह की सोच को आगे ले जाने और नौजवानों को राज्य के नेतृत्व के लिए तैयार करने के लिए निरंतर कोशिशें कर रही है, जिसके निष्कर्ष के तौर पर यह बड़ा फैसला लिया गया है। इस पुरस्कार में 51 हजार रुपये की नकद राशि, एक मेडल, एक ब्लेजर और एक प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। खेल मंत्री ने बताया कि यह सम्मान पिछले समय से नहीं दिया गया। पंजाब सरकार नौजवानों को विशेष प्राथमिकता देते हुए इस सम्मान को फिर से शुरू करने जा रही है। इस संबंध में युवा सेवा विभाग को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


15 से 35 वर्ष वाले युवा होंगे सम्मानित
मीत हेयर ने कहा कि राज्य के हर जिले के दो नौजवान, जिनकी उम्र 15 से 35 साल के दरमियान हो, को शहीद-ए-आजम भगत सिंह राज्य युवा पुरस्कार दिया जाएगा।

इन क्षेत्रों में करना होगा बेहतर प्रदर्शन
युवा कल्याण गतिविधियां, एनसीसी, एनएसएस, सामाजिक सेवाएं, सभ्याचार गतिविधियां, खेल, ट्रैकिंग, राष्ट्रीय एकता, रक्तदान, नशे के विरुद्ध जागरूकता, शैक्षिक योग्यता, बहादुरी के कारनामे, स्काउट्स एंड गाइडिंग और साहसी गतिविधियों में हिस्सा लेने वाले नौजवानों को उनकी मेरिट के अनुसार इस सम्मान के लिए चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप सरकार से पहले शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार में शहीद-ए-आजम भगत सिंह राज्य युवा पुरस्कार दिया जाता था। तब इस पुरस्कार को पाने वाले युवाओं को 20 हजार रुपये नकद के अलावा एक प्रशस्ति पत्र, एक प्रमाण पत्र दिया जाता था।

51 हजार की मिलेगी राशि
इस पुरस्कार में 51 हजार रुपये की नकद राशि, एक पदक, एक स्क्रॉल, एक ब्लेजर और एक प्रमाण पत्र पंजाब सरकार देगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed