फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   shaheed bhagat singh grand son abhitej died in road accident

शहीद भगत सिंह के पोते अभितेज की सड़क हादसे में मौत

Mon, 30 May 2016 09:39 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 30 May 2016 09:39 AM IST
विज्ञापन
shaheed bhagat singh grand son abhitej died in road accident
सड़क हादसे में शहीद भगत सिंह के पोते की मौत - फोटो : फाइल फोटो
शहीदे आजम भगत सिंह के छोटे भाई कुलबीर सिंह के पौते अभितेज सिंह संधू की सड़क हादसे में मौत से मोहाली में मातम छा गया। हिमाचल में किन्नौर से लौटते समय शिमला के रास्ते में अभितेज सिंह एक सड़क हादसे में गंभीर रुप से जख्मी हो गया था। लहूलुहान हालत में उन्हें अस्पताल दाखिल कराया गया था,जहां 26 वर्षीय अभितेज सिंह ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इस घटना की सूचना मिलते ही शहीदे आजम के परिवार में शौक पसर गया। बता दें कि अभितेज सिंह शहीदे आजम के छोटे भाई कुलबीर सिंह के पुत्र अभय सिंह संधू बेटी अनुशप्रिया से छोटे थे। अभय सिंह के परिवार के चिराग अभितेज की मौत से पूरा परिवार गहरे सदमें है। वहीं अपने भांजे के किनौर टूर से लौटने का इंतजार कर रहे अभितेज के मामा हरजिंद्र सिंह चीमा बेहद दुखी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले शुक्रवार (20 मई) को अभितेज  किनौर जाने से पहले उन्हें मिला था। अभितेज के हिमाचल जाने से चार दिन पहले ही वह इंग्लैंड से आए थे। हिमाचल जाने से पहले अभितेज ने कहा था कि मैं वापिस लौट कर आपसे खूब सारी बातें करूंगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल की पार्टी में सक्रिय था अभितेज
शहीदे आजम के पुराने दस्तावेजों का रिकार्ड और उन पर पुस्तक लिख चुके उनके पौते यादविंद्र सिंह संधू ने बताया कि अभितेज काफी होनहार था और कसौली स्थित स्नावर स्कूल का पुरातन विद्यार्थी था। उन्होंने बताया कि वह पिछले दो साल से अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी में सक्रिय था।   


सोमवार को 11 बजे अंतिम विदाई
फेज दो स्थित अभितेज के घर पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। अभितेज का सोमवार को 11 बजे मोहाली शमशान अंतिम संस्कार होगा। अभितेज को अंतिम विदाई देने के लिए यहां कई राजनैतिक दलों व विभिन्न हस्तियों के अलावा शहीदे आजम के परिवार के सभी सदस्य पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed