{"_id":"aaf998f6f88801bfeafa37021d7671eb","slug":"shabad-kirtan-in-gurudwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारा सिंह शहीदां में समागम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारा सिंह शहीदां में समागम
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 08 Nov 2013 02:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में गुरू ग्रंथ साहिब का गुरता गुरु गद्दी दिवस और गुरु गोबिंद सिंह का सचखंड गमन दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
सुबह नौ बजे अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए और पूरा दिन धार्मिक समागम हुआ। इसमें बड़ी संख्या में संगत ने माथा टेका और लंगर छका।
धार्मिक समागम में भाई हरप्रीत सिंह के पंथक जत्थे ने गुरू गोबिंद सिंह द्वारा दसों पातशाहियों की ज्योति गुरु ग्रंथ साहिब को गुरता गुरु गद्दी देने का पूरा प्रसंग संगतों को सुनाया।
भाई निशान सिंह, भाई बहादर सिंह सेवक, भाई अमरजीत सिंह खालसा, भाई ओंकार सिंह, भाई एकमजोत सिंह, सुखमनि सेवा सोसाइटी की बीबियों के जत्थे, भाई गुरविंदर सिंह, भाई जगतार सिंह, भाई जुझार सिंह, भाई नितिन सिंह, भाई गुरमीत सिंह, भाई इंदरजीत सिंह समेत पंथ के प्रसिद्ध रागी व कीर्तनी जत्थों ने संगतों को कीर्तन, कथा व गुरमति विचारों से निहाल किया। मंच संचालक भाई धन्ना सिंह ने सभी जत्थों को सिरोपा भेंट किए।