फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shabad Kirtan in Gurudwara

गुरुद्वारा सिंह शहीदां में समागम

Fri, 08 Nov 2013 02:57 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 08 Nov 2013 02:57 PM IST
विज्ञापन
Shabad Kirtan in Gurudwara
गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में गुरू ग्रंथ साहिब का गुरता गुरु गद्दी दिवस और गुरु गोबिंद सिंह का सचखंड गमन दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
विज्ञापन


सुबह नौ बजे अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए और पूरा दिन धार्मिक समागम हुआ। इसमें बड़ी संख्या में संगत ने माथा टेका और लंगर छका।

धार्मिक समागम में भाई हरप्रीत सिंह के पंथक जत्थे ने गुरू गोबिंद सिंह द्वारा दसों पातशाहियों की ज्योति गुरु ग्रंथ साहिब को गुरता गुरु गद्दी देने का पूरा प्रसंग संगतों को सुनाया।


भाई निशान सिंह, भाई बहादर सिंह सेवक, भाई अमरजीत सिंह खालसा, भाई ओंकार सिंह, भाई एकमजोत सिंह, सुखमनि सेवा सोसाइटी की बीबियों के जत्थे, भाई गुरविंदर सिंह, भाई जगतार सिंह, भाई जुझार सिंह, भाई नितिन सिंह, भाई गुरमीत सिंह, भाई इंदरजीत सिंह समेत पंथ के प्रसिद्ध रागी व कीर्तनी जत्थों ने संगतों को कीर्तन, कथा व गुरमति विचारों से निहाल किया। मंच संचालक भाई धन्ना सिंह ने सभी जत्थों को सिरोपा भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed