फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SGPC Writes a letter to Yogi Adityanath

SGPC का लेटर, बोले- योगी आदित्यनाथ जी! आप यूपी के सिखों के भी सीएम हैं

Sun, 28 May 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Sun, 28 May 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
SGPC Writes a letter to Yogi Adityanath
- फोटो : File Photo
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने गए अमृतधारी सरदार तेजपालसिंह की किरपाण बाहर रखने और दस्तार की चेकिंग को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने कड़ा नोटिस लिया है।
विज्ञापन


इस मामले में शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस करके एसजीपीसी ने जता दिया है कि वह सिख धर्म को ठेस पहुंचाने वालों को पुरजोर विरोध करेगी। एसजीपीसी प्रधान किरपाल सिंह बंडूगर ने यूपी के सीएम को चिट्ठी लिखकर कहा है कि योगी जी ! आप वहां के सिखों के भी सीएम हैं ौर जिस तरह से तेजपाल सिंह ही नहीं समस्त सिख धर्म अनुयायियों के धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाई गई है, बह बिल्कुल निंदनीय है।
विज्ञापन

'सिखों धर्म की आस्था को चोट न पहुंचे'

SGPC Writes a letter to Yogi Adityanath
एसजीपीसी प्रधान प्रो. किरपाल सिंह बडूंगर - फोटो : File Photo
चूंकि आपने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत संबंधित जांच अधिकारी को फटकार लगा कर इस मुद्दे पर अपनी स्पष्ट राय दे दी है लेकिन एसजीपीसी आपसे यही कहना चाहती है कि सिख धर्म की बेअदबी चाहे भारत में हो या अमेरिका में कौम चुप नहीं बैठेगी। इस मामले में एसजीपीसी बस यही कहना चाहती है कि आगे से ऐसे मामले की पुनरावृत्ति न हो। 

प्रोफेसर बंडूगर ने विदेशों में सिख धर्म को निशाना बनाने वाले लोगों को सद्भाव व प्यार का पाठ पढ़ाते हुए कहा है कि हर धर्म की इज्जत करने वाला ही अपने धर्म की इज्जत करता है। सिख धर्म सदैव दूसरों के लिए लड़ता रहा है, इतिहास गवाह है देश की आजादी से लेकर अब तक सिख कौम ने सबसे अधिक कुर्बानियां दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed