{"_id":"5cffaababdec220710359b0d","slug":"sgpc-sent-legal-notice-to-amazon-and-flipkart","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादों में घिरी अमेजॉन और फ्लिपकार्ट, एसजीपीसी ने भेजा कानूनी नोटिस, यह है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादों में घिरी अमेजॉन और फ्लिपकार्ट, एसजीपीसी ने भेजा कानूनी नोटिस, यह है मामला
Wed, 12 Jun 2019 01:43 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 12 Jun 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
अमेजॉन और फ्लिपकार्ट
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री गुरु नानक देव जी की मूर्तियां बेच रही ऑनलाइन कंपनी अमेजॉन और फ्लिपकार्ट को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कानूनी नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
एसजीपीसी अध्यक्ष भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने कहा कि इन दोनों कंपनियों को इस बात की जानकारी है कि गुरु साहिब की मूर्तियां न बनाई जा सकती हैं और न बेची जा सकती हैं।
विज्ञापन
इसके बावजूद इन दोनों कंपनियों ने जानबूझ कर यह हरकत की है। इन दोनों कंपनियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। भाई लौंगोवाल ने कहा कि सिख धर्म में मूर्ति पूजा का कोई स्थान नहीं है। इसलिए गुरु साहिबान की मूर्तियों को बनाकर उन्हें बेचने के लिए रखना सिख सहन नहीं करेंगे।
विज्ञापन
दोनों कंपनियों को अभी कानूनी नोटिस भेजे गए हैं। अगर कंपनियों ने अपनी वेबसाइट से गुरु साहिब की मूर्तियां न हटाईं तो एसजीपीसी इनके विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज करवाएगी।