फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SGPC Election Big Challange for Sukhbir Badal, Shiromani Akali Dal

SGPC प्रधान का चुनाव सुखबीर बादल के लिए चुनौती, 3 लोग बिगाड़ सकते हैं चुनावी गणित

Sun, 11 Nov 2018 11:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Sun, 11 Nov 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
SGPC Election Big Challange for Sukhbir Badal, Shiromani Akali Dal
Sukhbir Badal - फोटो : File Photo
लगभग 20 साल बाद शिरोमणि अकाली दल के प्रधान को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान के चुनाव में कमेटी सदस्यों को एकजुट करने में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। अकाली दल के वरिष्ठ सदस्य सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा, रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा और पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां द्वारा अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के विरुद्ध शुरू की गई बगावत का असर 13 नवंबर को कमेटी प्रधान के चुनाव पर पड़ सकता है।
विज्ञापन

अकाली दल को कमेटी सदस्यों के जनरल हाउस की मीटिंग में विद्रोह करने का डर है।

अकाली दल के पास 170 सदस्यों की इस साधारण सभा में 145 मेंबर के साथ मनोनीत 15 मेंबर का भी समर्थन है। पिछले एक साल में सुखबीर बादल के विरुद्ध अकाली दल में जो विरोध पैदा हुआ है, उससे इस बार कुछ नए समीकरण बन सकते हैं। अकाली दल में हुई बगावत के बाद सुखबीर बादल के लिए शिरोमणि कमेटी का चुनाव जीतना एक परीक्षा है। शिरोमणि कमेटी के कई बादल समर्थक सदस्य सुखबीर के विरुद्ध बगावत का झंडा उठाए हुए हैं। कमेटी के पूर्व जनरल सेक्रेटरी सुखदेव सिंह भोर इन कमेटी मेंबर के संपर्क में हैं। पूर्व महासचिव बीबी किरण जोत कौर भी बेअदबी के मुद्दे पर सुखबीर बादल की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर चुकी है।
विज्ञापन


अकाली दल के वरिष्ठ सदस्य डॉ. रतन सिंह अजनाला भी बादल को कमेटी चुनाव में घेरने की रणनीति बना रहे हैं। सभी बागी नेता कमेटी चुनाव पर एक दूसरे के संपर्क में है। रविवार को सभी बागी नेताओं की मीटिंग होने की संभावना है। इस मीटिंग में बागी अकाली नेता कमेटी सदस्यों से अपनी आत्मा की आवाज पर वोट देने की अपील कर सकते हैं। इसी बीच सुखबीर बादल ने कमेटी मेंबर के साथ 12 नवंबर शाम को तेजा सिंह समुंद्री हाल में एक मीटिंग बुलाई है। परंपरा के अनुसार यह मेंबर सुखबीर को प्रधान सुनने के सभी अधिकार दे देते हैं, इस पर सुखबीर की पकड़ का पता चलेगा। सुखबीर ने प्रधान के चुनाव के मुद्दे पर बीबी जागीर कौर सहित कई वरिष्ठ मेंबर के साथ बातचीत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed