फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sexual harrasment case against sant gurmeet ram rahim

राम रहीम के खिलाफ यौन शोषण केस में सुनवाई

Sun, 22 Feb 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 22 Feb 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
sexual harrasment case against sant gurmeet ram rahim

सीबीआई की विशेष अदालत में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ चल रहे यौन शोषण के मामले में पूर्व डीएसपी राय सिंह ने बयान दर्ज करवाए। पुलिस विभाग के एक रिकॉर्ड कीपर के बयान भी दर्ज हुए।

विज्ञापन


अदालत में बचाव पक्ष की ओर से वकील साहिल गर्ग नरवाना ने डीएसपी राय सिंह से सवाल-जवाब किए गए। डीएसपी ने बताया कि उन्होंने 2002 में यौन शोषण मामले की जांच की थी, परंतु इस मामले में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई थी। उन्होंने अपनी रिपोर्ट भी दाखिल कर दी थी।
विज्ञापन


एक रिकॉर्ड कीपर ने बताया कि उस समय के रजिस्टर उच्च अधिकारियों के कहने पर नष्ट कर दिए थे और डिटेल रजिस्टर में नोट कर ली थी। उसने रजिस्टर में दर्ज रिपोर्ट के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, रंजीत सिंह मर्डर केस में डेरा प्रमुख की ओर से वकील साहिल गर्ग नरवाना ने 48 गवाहों की लिस्ट सौंपी।

पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में सीबीआई की ओर से डेरा प्रमुख से पूछे जाने वाले सवालों की लिस्ट सौंपी जानी थी, परंतु सीबीआई के वकील की तबीयत खराब होने से मामले में कार्रवाई नहीं हो सकी। अब तीनों केसों की सुनवाई पांच मार्च को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed