फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sexual harassment Victim Suicide in Hansi, haryana

हरियाणा: रिश्ते के चाचा ने किया था दुष्कर्म, पीड़ित छात्रा ने लोकलाज के डर से जहर खाकर दी जान 

Sun, 05 May 2019 05:06 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हांसी (हिसार)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हांसी (हिसार) Published by: देव कश्यप Updated Sun, 05 May 2019 05:06 AM IST
विज्ञापन
sexual harassment Victim Suicide in Hansi, haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

दुष्कर्म पीड़ित कॉलेज छात्रा ने लोकलाज के डर से शनिवार को जहर खाकर जान दे दी। दो दिन पहले रिश्ते के चाचा ने कॉलेज से आते समय किसी जगह ले जाकर छात्रा से दुष्कर्म किया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ धारा 376, 306 व 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में छात्रा (19) के दादा ने बताया है कि उनकी पोती एक कॉलेज में पढ़ती थी। दो मई को जब वह शाम को कॉलेज से घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश की। काफी तलाश के बाद वह रोहतक निवासी अपने रिश्ते के चाचा के साथ गांधी मार्केट की एक गली में मिली। घर आने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई तो उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उसने बताया कि दो मई को जब वह कॉलेज से घर आ रही थी तो एक व्यक्ति उसे गांधी मार्केट में ले गया और उसके साथ गलत काम किया।
विज्ञापन


किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। बाद में छात्रा को दूसरे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां से हिसार रेफर कर दिया गया, जहां शनिवार को छात्रा की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि छात्रा की मौत जहरीले पदार्थ का सेवन करने से हुई है। परिजनों का कहना है कि लोकलाज के डर से छात्रा ने जहर खाकर अपनी जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed