नपुंसकता केस: CBI ने बढ़ाई राम रहीम की मुश्किलें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
400 साधुओं को नपुंसक बनाए जाने के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सीबीआई ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
सीबीआई ने बुधवार को शिकायतकर्ता हंसराज चौहान के बयान रिकार्ड किए। जांच टीम ने लगभग छह घंटे तक चौहान के साथ पूछताछ की।
सूत्र के मुताबिक चौहान के बाद सीबीआई मामले के छह अन्य पीड़ितों को नोटिस भेजकर बयान देने के लिए बुला सकती है। इस मामले में उन डाक्टरों को भी समन किया जा सकता है, जिनके नाम अब तक की जांच में सामने आए हैं।
सूत्रों की माने तो सीबीआई इस मामले में फिलहाल डेरा प्रमुख को समन करने की जल्दबाजी में नहीं है। भविष्य में यदि जरूरत पड़ी तो डेरा प्रमुख से भी पूछताछ हो सकती है।
400 साधुओं को नपुंसक बनाने का मामला
मामले में सीबीआई दिल्ली की स्पेशल क्राइम ब्रांच ने सात जनवरी को केस दर्ज किया था। यह केस सीबीआई ने हरियाणा पुलिस की अब तक की जांच के कागजात प्राप्त करने के बाद किया था।
इस मामले में सीबीआई ने चौहान द्वारा हाईकोर्ट में दायर याचिका को ही शिकायत मानते हुए कार्रवाई की है। चौहान ने आरोप लगाया था कि उसके साथ करीब 400 साधुओं को डेरा प्रमुख के आदेशों पर नपुंसक बनाया गया है।
हाईकोर्ट की बेंच के सामने चौहान ने यह दावा किया था कि नपुंसक बनाने की यह प्रक्रिया डेरे में मौजूद चिकित्सकों के माध्यम से की गई थी।