{"_id":"5d47d5918ebc3e6cba54c2bf","slug":"sex-racket-via-college-students-in-spa-centers-of-zirakpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुरः छात्राएं पैसों के लिए स्पा सेंटरों में करती हैं जिस्मफरोशी का धंधा, ऑनलाइन होती डील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुरः छात्राएं पैसों के लिए स्पा सेंटरों में करती हैं जिस्मफरोशी का धंधा, ऑनलाइन होती डील
Mon, 05 Aug 2019 12:38 PM IST
खुशबू गोयल
दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर
दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 05 Aug 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पा सेंटरों में सरेआम जिस्मफरोशी का खेल चल रहा है। पुलिस की नाक के नीचे चलने वाले इन स्पा सेंटरों में खुलेआम देह व्यापार का धंधा करवाया जा रहा है। यहां उत्तर भारत की ज्यादातर कॉलेज जाने वाली लड़कियां पैसों से अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए जिस्मफरोशी के खेल में फंसती जा रही हैं और पुलिस चुप बैठी है।
महज दस हजार रुपये की मासिक तनख्वाह पर इन लड़कियों से सुबह दस से शाम सात बजे तक स्पा सेंटरों में मसाज करवाई जाती है। अतिरिक्त समय देने पर उनके ज्यादा पैसे बनते हैं। अमर उजाला के स्टिंग में ये सामने आया है कि प्रत्येक ग्राहक पर तनख्वाह के अलावा उनके 500 से 1000 रुपये तक अतिरिक्त बनते हैं।
वह भी स्पा में मसाज करने वाली लड़कियों पर निर्भर करता है कि वह ग्राहक को अतिरिक्त समय देने के नाम पर कितना लुभाने में कामयाब हो पाती हैं। पूरे दिन में एक लड़की आठ से दस ग्राहकों को डील करती है।

दिल्ली, असम व चंडीगढ़ की लड़कियां
जीरकपुर के स्पा सेंटरों में ज्यादातर दिल्ली, असम व चंडीगढ़ की लड़कियां काम कर रहीं हैं। फोन कॉल्स पर व्हाट्सएप के माध्यम से लड़कियां अपनी तस्वीरें स्पा संचालक को भेजती हैं। अगर स्पा सेंटर के मालिक को पसंद आ गई तो उन्हें कॉल कर बुला लिया जाता है। इनमें कुछ लड़कियां चंडीगढ़ की हैं, जो बीकॉम व एमए फाइनल और सेकंड ईयर की स्टूडेंट हैं। ये पढ़ाई के साथ-साथ इन स्पा सेंटरों में काम कर अपने परिवार का पेट भी पाल रही हैं।
जीरकपुर-कालका-शिमला हाईवे पर एक मॉल में स्थित स्पा सेंटर में काम करने वाली लड़की ने बताया कि वह चंडीगढ़ की रहने वाली है। उसके पिता नहीं हैं। मां और छोटा भाई और उसकी दो बहनें हैं। वह बाहर कहीं दस हजार रुपये की नौकरी कर सकती है, लेकिन पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसके सिर पर है। मां अकसर बीमार रहती हैैं, वह काम नहीं कर सकतीं। इसलिए मजबूरी में उसे यह काम करना पड़ता है।
मोबाइल पर तस्वीरें दिखा, पसंद आया तो डील फाइनल
जीरकपुर-कालका-शिमला हाईवे के एक मॉल के स्पा सेंटर में काम करने वाली एक लड़की ने बताया कि स्पा सेंटर में आने वाले ग्राहक को पहले मोबाइल फोन पर उनकी तस्वीरें दिखाई जाती हैं। अगर ग्राहक को लड़की पसंद आती है तो काउंटर पर एक हजार रुपये कैश पहले ही जमा करवा लिए जाते हैं। जबकि अतिरिक्त चार्ज के पैसे लड़की केबिन में खुद लेती है। इन स्पा सेंटरों पर ग्राहक पहुंचाने का काम ऑटो चालक करते हैं। उनका हर स्पा सेंटर से मोटी कमीशन बंधी है।

दलालों का ऑनलाइन नेटवर्क
सेक्स वर्करों के सक्रिय न होने के पुलिस प्रशासन भले ही बड़े-बड़े दावे करे, लेकिन सच्चाई यह है कि अब देह व्यापार के दलालों ने किसी मार्केटिंग वेबसाइट की तरह ही जीरकपुर में अपना ऑनलाइन नेटवर्क पूरी तरह से फैलाया हुआ है। सोशल मीडिया के जरिए बुकिंग होती है और पेमेंट ऑनलाइन कर दी जाती है। अब देह व्यापार स्पा सेंटरों में मसाज पार्लर का रूप ले रहा है।
पैकेज के अलग-अलग रेट
वीआईपी रोड पर स्थित स्पा सेंटर में अभी कुछ दिन पहले संवाददाता ने कॉल कर स्पेशल मसाज के पैकेज बताने को कहा तो स्पा की रिसेप्शनिस्ट ने ढेरों मसाज के पैकेज बताने शुरू कर दिए। थाई मसाज का रेट 1500 रुपये और बॉडी टू बॉडी मसाज का रेट 3000 रुपये। जब युवती से इस पैकेज के बारे में डिटेल में पूछना चाहा तो युवती ने स्पा में आने के लिए कहा।
रविवार को अधिकतर स्पा सेंटर रहे बंद
जीरकपुर-कालका-शिमला हाईवे स्थित मॉल में चार स्पा सेंटर हैं। ये सभी सेंटर रविवार को बंद रहे। वहीं जीरकपुर वीआईपी रोड पर कुछ स्पा सेंटर खुले थे, लेकिन वहां लोगों को सर्विस देने के लिए स्पा संचालकों ने कहा कि पहले आपको इंतजार करना पड़ेगा। बाहर से लड़कियां आएंगी तो सर्विस मिलेगी। अभी स्पा में लड़कियां नहीं हैं।