फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   seven people died in road accident in amritsar of punjab

पंजाबः अमृतसर में सड़क हादसा, स्कॉर्पियों के परखच्चे उड़े, 7 लोगों की मौके पर मौत

Tue, 19 Jun 2018 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Tue, 19 Jun 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
seven people died in road accident in amritsar of punjab
अमृतसर में सड़क हादसा

पंजाब के अमृतसर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, टक्कर लगने के बाद स्कॉर्पियों के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा अमृतसर-जालंधर जीटी रोड पर खालचियान के पास हुआ। मरने वाले सभी दिल्ली के उत्तमनगर निवासी बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। मृतका पूनम के सामान से उसका पहचान पत्र मिला, जो हरियाणा से था। इसी से मृतकों के बारे में पता चला। मरने वालों में अरुण शर्मा और उनकी पत्नी सविता, अरुण का दोस्त सुनील कुमार और उसकी पत्नी पूनम और दोनों परिवारों के तीन बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अरुण शर्मा और सुनील कुमार पत्नी और बच्चों के साथ अमृतसर गोल्डन टेंपल दर्शन करने के लिए आए थे। वापिस लौटते समय उनकी गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर ऐसी लगी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग दौड़े आए और गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। जब तक लोगों को बाहर निकालते, सभी की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि हादसा कार चलाने वाले को नींद की झपकी लगने की वजह से हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed