Punjab: सात आईएएस और 33 पीसीएस का तबादला, IFS मनीष कुमार पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के निदेशक बने
कमल कुमार को डिप्टी सेक्रेटरी हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट लगाते हुए डिप्टी सेक्रेटरी साइंस टेक्नोलॉजी व पर्यावरण का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार ने सोमवार को तत्काल प्रभाव से सात आईएएस, एक आईएफएस और 33 पीसीएस अधिकारियों का तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किया है। आईएएस अधिकारी गुरप्रीत कौर सपरा को सचिव वित्त के पद के अलावा जालंधर डिविजन के कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार दिया है। प्रतीप कुमार को विशेष सचिव परिवहन बनाने के अतिरिक्त विशेष सचिव स्वतंत्रता सेनानी का प्रभार दिया है।
नीलिमा को प्रबंध निदेशक पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के पद पर बनाए रखा गया है और सीईओ स्टेट हेल्थ एजेंसी पंजाब और कमिश्नर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। विशेष सारांगल को डिप्टी कमिश्नर कपूरथला के पद पर बनाए रखते हुए कमिश्नर म्युनिसिपल कारपोरेशन कपूरथला का अतिरिक्त प्रभार दिया।
करनैल सिंह की सेवाएं स्थानीय निकाय विभाग को सौंपते हुए कमिश्नर म्युनिसिपल कारपोरेशन अमृतसर लगाया गया है। राजीव कुमार गुप्ता को सचिव पंजाब स्टेट बोर्ड फॉर टेक्निकल एजुकेशन एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग लगाते हुए डीपीआई (कॉलेज) पंजाब का अतिरिक्त प्रभार, टी. बेनिथ को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) मानसा के मौजूदा कार्यभार के साथ एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) मानसा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
आईएफएस अधिकारी मनीष कुमार को निदेशक पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन लगाया गया है। वहीं, पीसीएस अधिकारियों में रविंदर सिंह को अतिरिक्त सचिव सहकारिता, जसबीर सिंह-2 को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) अमृतसर, दलजीत कौर को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर जगरांव, नवजोत कौर की सेवाएं स्थानीय निकाय विभाग को सौंपते हुए कमिश्नर म्युनिसिपल कारपोरेशन एसएएस नगर लगाया गया है जबकि कमल कुमार को डिप्टी सेक्रेटरी हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट लगाते हुए डिप्टी सेक्रेटरी साइंस टेक्नोलॉजी व पर्यावरण का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
बिक्रमजीत सिंह शेरगिल को ज्वाइंट सेक्रेटरी जेल, अनिता दर्शी को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) लुधियाना, रुपिंदर पाल सिंह को एडिशनल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर बठिंडा डेवलपमेंट अथॉरिटी के पद पर बनाए रखते हुए एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) बठिंडा का अतिरिक्त प्रभार, नयन को एडिशनल डिप्टी सेक्रेटरी फगवाड़ा लगाते हुए कमिश्नर म्युनिसिपल कारपोरेशन फगवाड़ा, संजीव शर्मा को निदेशक तकनीकी शिक्षा व औद्योगिक प्रशिक्षण के कार्यालय में ज्वाइंट डायरेक्टर (प्रशासन) लगाते हुए ज्वाइंट सेक्रेटरी तकनीकी शिक्षा व प्रशिक्षण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
शिखा भगत की सेवाएं स्थानीय निकाय विभाग को सौंपते हुए ज्वाइंट कमिश्नर म्युनिसिपल कारपोरेशन लुधियाना, अनुप्रीत कौर को डिप्टी सेक्रेटरी सूचना तकनीक, अमित सरीन को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) जालंधर, राजीव कुमार वर्मा को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) फतेहगढ़ साहिब, नवरीत कौर सेखों को एसडीएम लहरागागा लगाते हुए एडीएम मूणक का अतिरिक्त प्रभार, जसलीन कौर की सेवाएं सहकारिता विभाग को सौंपते हुए चीफ मैनेजर (कार्मिक) मार्कफेड, उदय दीप सिंह सिद्धू की सेवाएं कृषि विभाग को सौंपते हुए एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कारपोरेशन लिमिटेड, अविकेश गुप्ता की सेवाएं ट्रांसपोर्ट विभाग को सौंपते हुए एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर पीआरटीसी पटियाला, सिमरप्रीत को सचिव पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन पटियाला, पूनम सिंह को एसडीएम सरदूलगढ़, कुलप्रीत सिंह को एसडीएम अजनाला बनाया गया है।
काला राम कांसल को एसडीएम पठानकोट लगाते हुए एसडीएम धार कलां का अतिरिक्त प्रभार, जीवन जोत कौर की सेवाएं स्थानीय निकाय विभाग को सौंपते हुए ज्वाइंट कमिश्नर म्युनिसिपल कारपोरेशन पटियाला, अरविंद कुमार को डिप्टी सेक्रेटरी (कार्मिक), हिमांशू गुप्ता को एसडीएम डेराबस्सी, परमजीत सिंह-3 को डिप्टी सेक्रेटरी उच्च शिक्षा व भाषाएं, अमरिंदर सिंह मल्ही की सेवाएं हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट विभाग को सौंपते हुए एडिशनल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी लुधियाना, सूबा सिंह को एसडीएम बलाचौर, नवदीप कुमार को एसडीएम पातड़ां, शायरी मल्होत्रा को एसडीएम बटाला लगाते हुए कमिश्नर म्युनिसिपल कारपोरेशन बटाला, विक्रमजीत सिंह पंथी को एसडीएम दीनानगर लगाते हुए एसडीएम फतेहगढ़ चूढ़ियां का अतिरिक्त प्रभार, संजीव कुमार को एसडीएम राजपुरा और हरकंवलजीत सिंह को डिप्टी सेक्रेटरी (ग्रामीण विकास और पंचायत) बनाया गया है।