फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Seven HCS officers transfer in haryana

हरियाणा सरकार ने किया 7 एचसीएस अफसरों का तबादला, जानें कौन कहां गया अब

Thu, 02 Aug 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 02 Aug 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
Seven HCS officers transfer in haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से सात एचसीएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। कई अफसरों के तबादले किए गए हैं, तो कई अफसरों की जिम्मेवारी बढ़ाई गई है। इसमें सुशील कुमार, प्रबंध निदेशक, सहकारी चीनी मिल, सोनीपत को सहकारी चीनी मिल शाहबाद का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। ममता, संयुक्त निदेशक (प्रशासन) व उप सचिव, नगर एवं ग्राम आयोजन विभाग का सिटी मजिस्ट्रेट पंचकूला लगाया गया है।
विज्ञापन


सुरेंद्र सिंह, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज हिसार को सहकारी चीनी मिल, सोनीपत का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। प्रदीप अहलावत, सिटी मजिस्ट्रेट, नूंह को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नूंह लगाया गया है। गजेंद्र सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद नूंह को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा सिटी मजिस्ट्रेट, नूंह का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रही चिनार को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) तावड़ू नियुक्त किया गया है। विनेश कुमार, उपमंडल अधिकारी (नागरिक), महेंद्रगढ़ को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा उपमंडल अधिकारी (नागरिक), बावल का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed