फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Seven day workshop on data analysis in Statistics Department from 18th

Chandigarh News: सांख्यिकी विभाग में डेटा विश्लेषण पर सात दिवसीय कार्यशाला 18 से

Thu, 31 Jul 2025 12:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Seven day workshop on data analysis in Statistics Department from 18th
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय का सांख्यिकी विभाग 18 से 25 अगस्त तक डेटा विश्लेषण पर सात दिवसीय कार्यशाला का आयोजन करने जा रहा है। यह कार्यशाला विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, प्रबंधन, मानविकी और शोध पद्धति एवं डेटा विश्लेषण से जुड़े अन्य क्षेत्रों सहित विभिन्न विषयों के सभी संकाय सदस्यों और शोधार्थियों के लिए खुली है। इसके अलावा चिकित्सा संस्थानों के डॉक्टर भी शामिल होंगे। संकाय सदस्यों से 3000 रुपये, शोधार्थियों और छात्रों से 2000 रुपये और अन्य प्रतिभागियों से 3540 रुपये 18% जीएसटी के साथ पंजीकरण शुल्क लिया जाएगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि 17 अगस्त शाम 5 बजे तक है। प्रतिभागियों का चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को सलाह दी गई कि वह अपने लैपटॉप साथ लाएं जिनमें एसपीएसएस सॉफ्टवेयर पहले से इंस्टॉल हो। चयनित उम्मीदवारों को ईमेल या फोन के माध्यम से सूचित किया जाएगा। वह अपनी चयन स्थिति के बारे में सांख्यिकी विभाग के कार्यालय से सीधे पूछताछ भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed