फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Seven arrested without masks and needless roam

बिना मास्क और बेवजह घूमते सात गिरफ्तार

Wed, 27 May 2020 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Seven arrested without masks and needless roam
चंडीगढ़। यूटी पुलिस बिना मास्क और लॉकडाउन नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। बीते सोमवार को पुलिस ने अलग-अलग जगहों से बिना मास्क और समय सीमा के बाद घूमने वाले सात लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 188 समेत अन्य के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर 31 थाना पुलिस ने रामदरबार फेस-2 मस्जिद के पास बिना मास्क पहने बेवजह घूम रहे हैं दीपक को गिरफ्तार किया। वहीं, मनीमाजरा थाना पुलिस ने एमएचसी मार्केट बूथ के पास से सेक्टर-52 निवासी फरदीन और अमानत को गिरफ्तार किया है। सेक्टर 31 थाना पुलिस ने सेक्टर-47 के पास से सुधांशु और बहलाना टर्न से रमेश चंद्र को दबोचा है। इसके अलावा इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने कॉलोनी नंबर 4 से संजय और अमर को बिना मास्क घूमने के मामले में गिरफ्तार किया है। बता दें कि पिछले छह दिनों में बिना मास्क 49 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि, पकड़े गए सभी को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed