फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Service Tax Demand on Narendra Modi Rally in Chandigarh

नरेंद्र मोदी की रैली पर यहां मांगा सर्विस टैक्स

Wed, 19 Feb 2014 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/लुधियाना Updated Wed, 19 Feb 2014 10:08 AM IST
विज्ञापन
Service Tax Demand on Narendra Modi Rally in Chandigarh
मोदी की रैलियों में टिकट राशि वूसले जाने पर भाजपा की चंडीगढ़ इकाई को सर्विस टैक्स वसूली का नोटिस देकर केंद्रीय उत्पाद शुल्क महानिदेशालय के लुधियाना स्थित क्षेत्रीय कार्यालय बुरी तरह फंस गया।
विज्ञापन


मजे की बात यह है कि चंडीगढ़ में मोदी की आज तक कोई रैली ही नहीं हुई है। भाजपा की ओर से घनघोर विरोध दर्ज कराए जाने पर महानिदेशालय ने मंगलवार को यह नोटिस वापस भी ले लिया।
विज्ञापन


अब भाजपा ने आरोप लगाया है कि मोदी की रैलियों में उमड़ रही भीड़ से घबराकर यूपीए सरकार इस तरह की हरकतें कर रही है।

चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष संजय टंडन ने महानिदेशालय की तरफ से 12 जनवरी को जारी किए गए नोटिस की प्रति मंगलवार को मीडिया के लिए जारी करते हुए कहा कि मोदी न चंडीगढ़ आए, न रैली हुई और न ही टिकट बेची गई फिर भी शहर इकाई को सर्विस टैक्स चुकाने का नोटिस जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैक्स के नोटिस में कहा गया कि एक जुलाई 2012 के बाद भाजपा/नरेंद्र मोदी की रैली के लिए एंट्री टिकट पर सर्विस टैक्स जमा कराएं। लेकिन महानिदेशालय ने मंगलवार शाम पार्टी कार्यालय में फैक्स कर सूचना दी कि नोटिस का जवाब देने की जरूरत नहीं है।

टंडन ने कहा कि यूपीए सरकार मोदी की रैलियों में जुट रही भारी भीड़ से बौखला गई है। संसद में मंगलवार को पार्टी नेताओं ने यह मुद्दा भी उठाया है। उन्होंने बताया कि वे बुधवार को पार्टी के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करके इस संबंध में सभी दस्तावेज उन्हें सौंपेंगे।

उधर, केंद्रीय उत्पाद शुल्क महानिदेशालय के लुधियाना दफ्तर में ज्वाइंट डायरेक्टर पीएस बिष्ट ने बताया कि मोदी की रैलियों में टिकट रखकर राशि वसूले जाने की खबरों पर भाजपा की चंडीगढ़, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर इकाइयों को सर्विस टैक्स जमा करने के नोटिस जारी किए गए थे। बिष्ट ने नोटिस वापस लेने की पुष्टि की।

उन्होंने बताया कि भाजपा ने साफ किया है कि पैसे पार्टी फंड के लिए इकट्ठा किए गए हैं। किसी भी तरह के टिकट नहीं बेचे जा रहे हैं। इसलिए अब पार्टी के खिलाफ आगे कार्रवाई की गुंजाइश नहीं है।


उधर, चंडीगढ़ भाजपा के प्रवक्ता रविंद्र पठानिया ने दावा किया कि पार्टी ने सर्विस टैक्स के नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया था। महानिदेशालय ने खुद ही नोटिस वापस लिया है।

चंडीगढ़ भाजपा को सर्विस टैक्स नोटिस जारी किया गया था। पार्टी की ओर से अपने फंड के लिए चंदा लिए जाने की सफाई से संतुष्ट होकर नोटिस वापस लिया गया है।
पीएस विष्ट, ज्वाइंट डायरेक्टर
केंद्रीय उत्पाद शुल्क आसूचना महानिदेशालय, लुधियाना


भाजपा ने महानिदेशालय के नोटिस पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया था। विभाग ने सर्विस टैक्स खुद ही वापस लिया है
रविंद्र पठानिया, प्रवक्ता, चंडीगढ़ भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed