फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sergeant Swaroop was unhappy after marrying a pregnant woman by cheating

Chandigarh News: धोखे से गर्भवती युवती से शादी कराने से दुखी था सार्जेंट स्वरूप

Thu, 15 Jun 2023 02:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Sergeant Swaroop was unhappy after marrying a pregnant woman by cheating
चंडीगढ़। एयरफोर्स स्टेशन बीआरडी के एसएनसीओएस मेस में फंदा लगाकर सार्जेंट के आत्महत्या करने के मामले में सेक्टर-31 थाना पुलिस ने पत्नी और ससुर और मामी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज किया है। दरअसल, एक माह पहले विवाह बंधन में बंधे सार्जेंट स्वरूप दलाल (35) को शादी के कुछ दिन बाद पता चला कि उसकी पत्नी 45 दिन की गर्भवती है। इसे लेकर पति-पत्नी में काफी कहासुनी हुई। स्वरूप पत्नी की कोख में पल रहे किसी और के बच्चे को लेकर काफी आहत था। इसके चलते उसने बीते शनिवार मेस में मौजूद अपने कमरे में फंदा लगा लिया। पुलिस को सार्जेंट के बिस्तर से सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने पत्नी, ससुर समीर कुमार घोष और रिश्ता कराने वाली मामी संध्या दास को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने स्वरूप के जीजा पश्चिम बंगाल के बंकूरा निवासी श्यामलाल मुंदल की शिकायत पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

श्यामलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसका साला स्वरूप दलाल इंडियन एयरफोर्स में सार्जेंट था। बीते चार साल से उसकी तैनाती 12 विंग चंडीगढ़ में थी। स्वरूप की शादी 3 मई 2023 को हुई थी। विवाह के बाद सार्जेंट को पत्नी के गर्भवती होने का पता चला। स्वरूप की मां ने जब सुमोना का अस्पताल में चेकअप करवाया तो पता चला वह 45 दिन की गर्भवती है। यह सुनकर सबके होश उड़ गए। बाद में सार्जेंट ने पत्नी का गर्भपात करवा दिया लेकिन वह इस पूरे प्रकरण से दुखी था। ससुर समीर कुमार से भी उसकी बहस हुई। शिकायतकर्ता के मुताबिक, पत्नी के पेट में किसी और बच्चे की घटना ने उसे झकझोर दिया था। इसी कारण उसने आत्महत्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed