{"_id":"644219ef9673cae2b50d5521","slug":"sepoy-sevak-singh-of-bathinda-martyred-in-terrorist-attack-in-jammu-and-kashmir-poonch-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda: परिवार के इकलौते बेटे थे सेवक सिंह, शहादत से गांव में पसरा मातम.. मां से किया वादा भी रह गया अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bathinda: परिवार के इकलौते बेटे थे सेवक सिंह, शहादत से गांव में पसरा मातम.. मां से किया वादा भी रह गया अधूरा
Fri, 21 Apr 2023 04:58 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 21 Apr 2023 04:58 PM IST
सार
सेवक सिंह का परिवार अति गरीब था, लेकिन जब सेवक सेना में भर्ती हुआ तो परिवार को थोड़ी चैन की सांस मिली थी। अब सेवक के शहीद होने से परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया। सेवक के वेतन पर ही पूरे परिवार का गुजारा होता था।
विज्ञापन
शहीद सेवक सिंह।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में गुरुवार हुए आतंकी हमले में बठिंडा के सिपाही सेवक सिंह भी शहीद हो गए हैं। तलवंडी साबो के गांव बाघा के रहने वाले शहीद सेवक सिंह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी दो बहनें हैं। शहादत की खबर सुनते ही परिवार गम में डूब गया। दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं शहीद की मां बार-बार अपना होश खो रही हैं। दो बहनों में से एक शादीशुदा और एक अविवाहित है।
यह भी पढ़ें: Moga: पिता ने कारगिल में दी थी शहादत, जवान कुलवंत सिंह ने पुंछ में दिया बलिदान... आंसुओं में डूबा चड़िक
सेवक सिंह की बहन ने बताया कि गुरुवार सुबह उसने अपने भाई से बात की थी, वह बता रहा था कि हम खाना लेकर जा रहे हैं। देर शाम को उन्हें सेना अधिकारियों से फोन के जरिये पता चला कि पुंछ में हुए आतंकी हमले में सेवक सिंह शहीद हो गया। उसकी बहन ने बताया कि सेवक ने अगली छुट्टी आकर उसकी शादी करनी थी और उसके बाद ही उसने अपनी शादी करवानी थी। कुछ समय पहले ही सेवक छुट्टी काटकर वापस डयूटी पर गया था।
विज्ञापन
सेवक सिंह 2018 में सेना में भर्ती हुए थे। बहन ने बताया कि भाई को बचपन से ही देश की सेवा करने का जुनून था और उसी जनून के साथ वह आर्मी में भर्ती हुआ था। गांव के हरनेक सिंह ने कहा कि सेवक सिंह का परिवार अति गरीब था, लेकिन जब सेवक सेना में भर्ती हुआ तो परिवार को थोड़ी चैन की सांस मिली थी। अब सेवक के शहीद होने से परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया। उन्होंने बताया कि सेवक के वेतन पर ही पूरे परिवार का गुजारा होता था।
यह भी पढ़ें: Poonch Attack: जम्मू-कश्मीर में पंजाब के चार जवान शहीद, सीएम भगवंत मान ने सर्वोच्च बलिदान पर जताया शोक

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन