फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kulwant Singh of Moga martyred in terrorist attack in Poonch

Moga: पिता ने कारगिल में दी थी शहादत, जवान कुलवंत सिंह ने पुंछ में दिया बलिदान... आंसुओं में डूबा चड़िक

Fri, 21 Apr 2023 10:20 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 21 Apr 2023 10:20 AM IST
सार

कुलवंत सिंह की तीन साल पहले शादी हुई थी। उनकी डेढ़ साल की एक बेटी और तीन महीने का बेटा है। एक महीना पहले ही कुलवंत छुट्टी काट कर गए थे। जैसे ही उनकी शहादत की सूचना गांव पहुंची तो पूरे गांव में मातम पसर गया।

विज्ञापन
Kulwant Singh of Moga martyred in terrorist attack in Poonch
शहीद कुलवंत सिंह। - फोटो : फाइल

विस्तार

जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकी हमले में शहीद हुए पांच जवानों में मोगा का जवान कुलवंत सिंह भी शामिल है। कुलवंत मोगा के गांव चड़िक के रहने वाले थे। उनके पिता बलदेव सिंह कारगिल युद्ध में शहीद हुए थे। शहीद बलदेव सिंह की ही नौकरी उनके बेटे कुलवंत सिंह को मिली थी। 14 साल पहले उन्होंने नौकरी ज्वाइन की थी।
विज्ञापन


विज्ञापन


तीन साल पहले कुलवंत सिंह की शादी हुई थी। उनकी डेढ़ साल की एक बेटी और तीन महीने का बेटा है। एक महीना पहले ही कुलवंत छुट्टी काट कर गए थे। जैसे ही उनकी शहादत की सूचना गांव पहुंची तो पूरे गांव में मातम पसर गया। घर में चीख पुकार मच गई। दोनों मासूम बच्चों को ये भी नहीं पता कि उनके सिर से पिता का साया उठ गया है। देर शाम तक कुलवंत सिंह का पार्थिव शरीर गांव पहुंचेगा। शहीद की मां ने कहा कि फोन पर कुलवंत ने कहा था कि वह ठीक है और चिंता न करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed