फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four of the five jawans martyred in Jammu and Kashmir are from Punjab

Poonch Attack: आतंकी हमले में पंजाब के चार जवान शहीद, राज्यपाल और सीएम भगवंत मान ने जताया शोक

Fri, 21 Apr 2023 01:39 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 21 Apr 2023 01:39 PM IST
सार

पुंछ में शहीद हुए जवानों में से कुलवंत सिंह मोगा के गांव चड़िक का रहने वाला हैं। जानकारी के अनुसार कुलवंत सिंह के पिता भी कारगिल में शहीद हुए थे। कुलवंत के एक ढेड़ साल की बेटी और तीन महीने का बेटा है। कुलवंत सिंह एक महीना पहले गांव छुट्टी में आए थे। 

विज्ञापन
Four of the five jawans martyred in Jammu and Kashmir are from Punjab
पुंछ हमले में शहीद हुए जवान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर में गुरुवार को हुए हमले में शहीद हुए पांच जवानों में से चार पंजाब के हैं। सीएम भगवंत मान ने सभी जवानों की शहादत पर शोक जताया है। शहीद हुए जवानों में  मनदीप सिंह निवासी गांव-चकोइयां कलां लुधियाना, हरिकृशन सिंह निवासी तलवंडी भारथ गुरदासपुर, कुलवंत सिंह निवासी चडिक मोगा और सेवक सिंह बाघा बठिंडा शामिल हैं।

विज्ञापन


राज्यपाल ने जताया दुख
पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि पंजाब के चार और ओडिशा के एक जवान समेत हमारे पांच जवानों की शहादत की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। देश की सुरक्षा के लिए उनका यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। पूरा देश उन्हें हमेशा याद रखेगा और उनका सम्मान करता रहेगा। मैं इस हमले में शहीद हुए बहादुर सैनिकों के परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शाश्वत शांति प्रदान करें।
विज्ञापन


कुलवंत सिंह के पिता ने कारगिल में दी थी शहादत
पुंछ में शहीद हुए जवानों में से कुलवंत सिंह मोगा के गांव चड़िक का रहने वाला हैं। जानकारी के अनुसार कुलवंत सिंह के पिता भी कारगिल में शहीद हुए थे। कुलवंत की डेढ़ साल की बेटी और तीन महीने का बेटा है। कुलवंत सिंह एक महीना पहले गांव छुट्टी पर आए थे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा है कि शहीद अमर रहे। साथी परिवार के प्रति हमदर्दी जताई है।शहीद मनदीप सिंह के चाचा ने बताया कि उन्हें इसके बारे में शाम लगभग सात बजे पता चला। मनदीप सिंह की शहादत से गांव में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमले के बाद सैन्य वाहन में लग गई थी आग
पुंछ जिले के भाटादूड़ियां इलाके में सैन्य वाहन पर आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हो गए। आतंकियों के हमले से वाहन में आग लग गई। जवान आग में झुलस गए। एक जवान गंभीर रूप से घायल है, जिसे एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए सैन्य अस्पताल भेजा गया है।

सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। आतंकी संगठन पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (पीएएफएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। श्रीनगर में अगले महीने 22 से 24 मई के बीच जी-20 की बैठक को देखते हुए सेना को सतर्क रहने की एडवाइजरी जारी की गई है।

पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार दोपहर बाद तीन बजे के करीब सेना की 49 राष्ट्रीय राइफल (आरआर) का एक सैन्य वाहन रसद लेकर भिंबर गली से गांव संगयोट स्थित सैन्य मुख्यालय की तरफ जा रहा था। इस दौरान भाटादूड़ियां और तोता गली के बीच अचानक आतंकियों ने घने कोहरे व बारिश के बीच इस वाहन पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed