फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sensational truth murderer mother

बेबी किलर मदर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 07 Feb 2015 08:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 07 Feb 2015 08:57 AM IST
विज्ञापन
sensational truth murderer mother

बेटी की हत्या के मामले में जेल में बंद मां ने नवजात बेटी का गला घोंट डाला। अब उसने चौंकाने वाला खुलासा किया है। ‘मैं नहीं चाहती थी कि बेटी पैदा हो और आगे बढ़े। इसलिए अपनी ही कोख से पैदा हुई मासूम का गला घोंट दिया। मुझे किसी बात का अफसोस नहीं है। मुझे बेटियों से नफरत है’ ये खुलासा किया है 4 दिन पहले सुनारिया जेल की बैरक में अपनी नवजात बच्ची की हत्या करने की आरोपी मां ने।

विज्ञापन


बता दें कि सोनीपत के रूखी गांव निवासी महिला बड़ी बेटी की हत्या के आरोप में ही सुनारिया जेल में बंद है। बृहस्पतिवार को शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर प्रोडक्शन वारंट ले आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए समय मांगा। अदालत ने आरोपी महिला को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में फिर से सुनारिया जेल भेज दिया है।

ये है मामला

sensational truth murderer mother

10 जनवरी को रूखी निवासी ज्योति को सुनारिया जेल भेजा गया। उस पर आरोप रहे कि उसने अपनी डेढ़ साल की बेटी की गांव में ही गला दबाकर हत्या कर दी। सोनीपत जिला जेल में महिला बैरक नहीं है, इसलिए उसे रोहतक की सुनारिया जेल में भेज दिया गया। ज्योति का पति नवीन आईटीबीपी में तैनात है।

जेल में रहते हुए ही उसने 29 जनवरी को एक और बेटी को पीजीआई में जन्म दिया। आरोप है कि ज्योति ने बैरक में 2 फरवरी की शाम को चार दिन की नवजात बच्ची का भी गला दबाकर हत्या कर दी है।  

वर्जन
ज्योति ने शुरुआती पूछताछ में स्वीकार किया है कि खुद उसने गला दबाकर अपनी बेटी की हत्या की है। वह नहीं चाहती थी कि उसके बेटी पैदा हो और वह बड़ी हो। उसे बेटियों से नफरत थी। पूछताछ के बाद अदालत ने महिला को बृहस्पतिवार देर शाम वापस सुनारिया जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed