फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sensational statement of navjot kaur on akali government

नवजोत कौर के बयान से BJP-अकाली में हड़कंप

Wed, 12 Nov 2014 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 12 Nov 2014 09:57 PM IST
विज्ञापन
sensational statement of navjot kaur on akali government

केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला एक तरफ शिअद-भाजपा गठबंधन के अटूट होने के दावे कर रहे थे। उसी समागम में उन्हीं की पार्टी की मुख्य संसदीय सचिव नवजोत कौर सिद्धू गठबंधन पर हमला बोल रही थीं।

विज्ञापन


नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि गठबंधन में पंगा ही होते हैं। गठबंधन तभी अच्छे होते हैं जब एक-दूसरे का सम्मान हो। भाजपा को शिअद से गठबंधन करना ही नहीं चाहिए।
विज्ञापन


भाजपा को अकेले सरकार बनानी चाहिए। क्योंकि गठबंधन में भाजपा की नीतियों के साथ समझौता हो रहा है। नवजोत कौर सिद्धू ने एक बार फिर भाजपा का डिप्टी सीएम होने की मांग उठाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अकाली सरकार हर फ्रंट पर फेल

sensational statement of navjot kaur on akali government

सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार हर फ्रंट पर फेल हो चुकी है। आम लोग जब अपना कोई काम करवाने जाते हैं तो कहा जाता है कि किसी अकाली नेता को लेकर आओ।

पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम दोनों वर्कर हैं, पार्टी जो कहेगी वही करेंगे। सिद्धू को सोशल मीडिया पर पंजाब का मुख्यमंत्री और प्रदेश प्रधान बनाने को चलाई जा रही मुहिम पर उन्होंने कहा कि सिद्धू को लोगों का बहुत प्यार मिला है।

सिद्धू के अंदर कोई क्वालिटी होगी, तभी लोग उन्हें इतना प्यार करते हैं, अपना नेता देखना चाहते हैं। लोगों की भावना में ही परमात्मा की भावना भी होती है। नवजोत सिद्धू के पंजाब में सक्रिय न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब पार्टी कहेगी तभी वह आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed