फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sensation, city, road, birthday, army, police , Pathankot

शहर में आतंकी घुसने की अफवाह से सनसनी

Thu, 27 Nov 2014 10:43 PM IST
पठानकोट ।
पठानकोट । Updated Thu, 27 Nov 2014 10:43 PM IST
विज्ञापन
 Sensation, city, road, birthday, army, police , Pathankot
शहर में वीरवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अचानक लोगों ने धमाके की आवाज सुनी। धमाके से शहर में फैली अफवाह के कारण लोगों में हड़कंप की स्थिति नजर आई। लोगों में अफवाह यह फैली कि शहर में आतंकवादी आ घुसे हैं और उन्होेंने फायरिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हालांकि कुछ ही देर बाद स्थिति तब सामान्य हुई जब लोगों को पता चला कि धमाका डिफेंस रोड पर एक रेस्टोरेंट मालिक की ओर से की गई आतिशबाजी के कारण हुआ था। धमाके की आवाज डिफेंस रोड स्थिति एमसीएस स्कूल के पास से उठी थी। कुछ ही देर में इलाके को छावनी में तबदील कर दिया गया। एहतियात के तौर पर पुलिस और सेना की मदद से तलाशी के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार एक स्थानीय रेस्टोरेंट के मालिक ने अपने बच्चे के जन्मदिन के मौके पर आतिशबाजी की थी। इस दौरान पास में स्थित स्कूल के शिक्षकों ने समझा कि स्कूल के पास कोई फायरिंग कर रहा है। आवाज सुनकर उन्होंने इसकी सूचना फोन पर पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर में पूरे शहर में यहां आतंकियों के आ पहुंचने की अफवाह फैल गई। उधर, पुलिस के मौके पर पहुंचने पर मामले से संबंधित रेस्टोरेंट मालिक ने अपनी करतूत के लिए माफी मांगी।  दूसरी ओर आसपास के लोगों ने बताया कि धमाके ऐसे थे मानो कोई राइफल से फायरिंग कर रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed