फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Senior Congress leader Bhupinder Singh Hooda may take big decision of life

जिंदगी का कोई बड़ा फैसला लेने की तैयारी में भूपेंद्र सिंह हुड्डा, बुलाई करीबी कार्यकर्ताओं की बैठक

Fri, 07 Jun 2019 12:27 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 07 Jun 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
Senior Congress leader Bhupinder Singh Hooda may take big decision of life
भूपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : फाइल फोटो
दिग्गज कांग्रेसी नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा जिंदगी का कोई बहुत बड़ा फैसला लेने की तैयारी में हैं। इसलिए उन्होंने करीबी कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है। हुड्डा लोकसभा चुनाव में हार से आहत हैं और अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ना चाह रहे हैं। जिसकी रणनीति तैयार करने के लिए हुड्डा ने आगामी नौ जून को दिल्ली में पार्टी के करीबी कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन


इस बैठक में आर-पार का फैसला हो सकता है। बैठक में चर्चा का विषय हरियाणा की कमान अपने हाथ में लेना होगा। सूत्रों के मुताबिक एक बार फिर से आलाकमान पर इस बाबत दबाव बनाया जाएगा कि जब अन्य राज्यों में विधानसभा चुनाव में पुराने चेहरों पर भरोसा कर कांग्रेस चुनाव जीत सकती है तो हरियाणा में क्यों नहीं।
विज्ञापन


हालांकि हुड्डा ने इस ओर कोई इशारा नहीं किया है, लेकिन बैठक महत्वपूर्ण इसलिए है, क्योंकि दीपेंद्र हुड्डा ने नौ जून को रोहतक लोकसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक दिल्ली में बुलाई थी। इस बैठक में रोहतक लोकसभा में हुई हार के कारणों की समीक्षा होनी थी। जिसका समय बढ़ाकर 16 जून कर दिया गया। अब यह बैठक 16 जून को रोहतक में ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव मुद्दों पर लड़ा जाएगा

यहां पत्रकारों से बातचीत में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार का कारण मोदी लहर और क्षद्म राष्ट्रवाद का प्रचार करने में सफल रही भारतीय जनता पार्टी है, लेकिन विधानसभा चुनाव मुद्दों पर होगा। हरियाणा में विधानसभा चुनाव में अलग मुद्दे होंगे, जिन पर आधारित यह चुनाव लड़ा जाएगा।

खींचतान नहीं छुप रही
हरियाणा में अशोक तंवर और हुडडा खेमे की आपस में खींचतान छुप नहीं रही है। पंजाब सहित अन्य कई राज्यों में कांग्रेस सरकार होने को लेकर हुड्डा और उनके समर्थक विधायक पिछले काफी समय से आलाकमान पर यह दबाव बना रहे हैं कि हरियाणा की कमान उनके हाथ में हो, लेकिन आलाकमान के सामने किसी की नहीं चल रही, अब नौ जून की बैठक में क्या फैसला होगा, इस पर सबकी नजर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed