फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Senior Citizens Asked Chandigarh Police DGP Sanjay Beniwal about Challan

बुजुर्ग ने कहा- चालान न काटा जाए, डीजीपी का जवाब- जजों के नहीं रुकते तो आपको कैसे छूट दे दें

Sun, 17 Mar 2019 09:35 AM IST
खुशबू गोयल अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 17 Mar 2019 09:35 AM IST
विज्ञापन
Senior Citizens Asked Chandigarh Police DGP Sanjay Beniwal about Challan
सुखना लेक पर वॉक फॉर फन
डीजीपी संजय बेनीवाल के साथ बुजुर्गों की वॉक फॉर फन उस समय रोचक बन गई, जब गुफ्तगू के दौरान हंसी मजाक में एक बुजुर्ग ने डीजीपी से उनके चालान न काटने की गुजारिश की। बुजुर्ग ने शहर में पार्किंग समस्या का हवाला देते यह बात डीजीपी के सामने रखी। इसके जवाब में डीजीपी मुस्करा कर बोले, जजों की गाड़ियों के चालान नहीं रुकते, तो हम आप को कैसे छूट दे दें।
विज्ञापन


खैर, इस हंसी-मजाक के बाद वॉक फॉर फन में बुजुर्गों ने शहर में पुलिस व्यवस्था खासकर पुलिस बीट बॉक्स से लेकर ट्रैफिक लाइट न चलने की समस्या डीजीपी के सामने रखी। सुखना लेक पर यह वॉक सुबह साढ़े 6 बजे शुरू हुई। इसे सीनियर सिटीजन और चंडीगढ़ पुलिस के सहयोग से आयोजित किया गया था। वॉक को डीजीपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर डीआईजी डॉ. ओपी मिश्रा, एसएसपी यूटी नीलांबरी जगदाले, एसएसपी ट्रैफिक शशांक आनंद, डीएसपी राम गोपाल, इंस्पेक्टर जेडपी खान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


60 से 70 साल के बुजुर्गों ने लिया भाग
कार्यक्रम सुबह करीब एक घंटा तक चला। इसमें शहर के 60 से 70 साल के सीनियर सिटीजन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वॉक की दूरी डेढ़ किलोमीटर थी। वहीं, 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए एक किलोमीटर वॉक तय की गई। इस दौरान उम्र के हिसाब से रेड और ग्रीन स्टीकर लगाकर उन्हें अलग-अलग किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीट बॉक्स पर पुलिसकर्मी नहीं दिखते
वॉक के बाद बातचीत सेशन में सीनियर सिटीजन गुरनाम सिंह ने कहा कि शहर के कई एरिया में पुलिस बीट बॉक्स पर पुलिसकर्मी नहीं होता। ऐसा सिस्टम बनाना चाहिए कि हर समय पुलिस बीट बॉक्स में हो। अगर किसी को कोई समस्या हो तो वह स्थानीय बीट बॉक्स पर शिकायत दे सकता है। लोगों ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को शहर में सीनियर सिटीजन एवं महिलाओं की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए आग्रह किया। इस मौके पर एसोशिएसन के अध्यक्ष आईपी पुरी ने प्रतिभागियों को चंडीगढ़ पुलिस की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed