{"_id":"5814d9634f1c1b900dbc23f9","slug":"senior-citizens-and-women-can-get-the-gift-of-housing-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर सिटीजन और महिलाओं को मिल सकता है हाउसिंग बोर्ड का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर सिटीजन और महिलाओं को मिल सकता है हाउसिंग बोर्ड का तोहफा
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 30 Oct 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
सीएचबी
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की ओर से महिलाओं और सीनियर सिटीजन को फीस में रियायत मिल सकती है। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन ने शनिवार को सेक्टर-40 के कम्युनिटी सेंटर में इसके संकेत दिए।
यह राहत ट्रांसफर, विज्ञापन और पेनाल्टी राहत में मिल सकती है। सीनियर सिटीजन और फार्मर ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित डायरेक्टरी के विमोचन अवसर पर बोल रहे थे। इस अवसर पर एरिया पार्षद गुरबख्श रावत के अलावा एसोसिएशन के प्रधान बोध राज शर्मा, महासचिव जेबी राणा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। गुरबख्श रावत ने बताया कि समारोह में हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन मंनिंदर सिंह बैंस ने संकेत दिया है कि मकानों की ट्रांसफर समेत कई फीस में महिलाओं और सीनियर सिटीजन को कुछ रियायत मिल सकती है।
बताते हैं कि कार्यक्रम में हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन मंनिंदर सिंह बैंस ने कहा कि आप लोग हमें कुछ ऐसा सुझाव दें ताकि मैं आप लोगों के लिए कुछ कर सकूं । इस पर वहां पर उपस्थित एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि महिलाओं और सीनियर सिटीजन के लिए फीस में रियायत मिलनी चाहिए। इस पर चेयरमैन ने कहा कि इस मामले को वे स्वयं टेकअप करेंगे। इस घोषणा पर वहां उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
बैंस ने वहां उपस्थित एसोसिएशन के पदाधिकारियों को कहा कि अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उनके कार्यालय में कभी भी आ सकते हैं। बैंस ने कहा कि हाउसिंग बोर्ड में जितने भी इश्यू हैं उसे हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वायलेशन पर को रियायत मिल सकती हे लेकिन इंक्रोचमेंट बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।