फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Senior assistant of Nursing Council found guilty of taking bribe, will be sentenced on March 30

Chandigarh News: नर्सिंग काउंसिल की सीनियर सहायक पर रिश्वत लेने में दोषी, 30 मार्च को होगी सजा

Thu, 28 Mar 2024 05:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Senior assistant of Nursing Council found guilty of taking bribe, will be sentenced on March 30
मोहाली। वर्ष-2018 के एक रिश्वत मामले में सुनवाई करते हुए अतिरिक्त सेशन जज ने मामले में नामजद नर्सिंग काउंसिल की कर्मचारी दर्शी देवी को दोषी करार दिया है। दोषी महिला दर्शी देवी को 30 मार्च को सजा सुनाई जाएगी। वर्ष 2018 को विजिलेेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने बुधवार को नर्सिंग काउंसिल की सीनियर सहायक दर्शी देवी को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। यह मामला मोहाली अदालत में विचाराधीन था।
विज्ञापन

बता दें कि मौड़ मंडी स्थित सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग प्रबंधन ने दोषी दर्शी देवी के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज करवाई थी। विजिलेंस ब्यूरों ने ट्रैप लगाकर जाल बिछाया और आरोपी दर्शी देवी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। आरोप था कि सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के चेयरमैन स्वर्ण प्रकाश सिंह ने आरोप लगाया था कि हर साल काउंसिल की टीम निरीक्षण के लिए कॉलेज आती थी, जिसके बाद संबद्धता प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। 2018 के सितंबर माह में उनके संस्थान का निरीक्षण हुआ था, लेकिन इसके बावजूद संबद्धता प्रमाणपत्र जारी नहीं किया गया, जिससे छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया था। दोषी दर्शी देवी प्रमाणपत्र जारी करने के लिए उनसे 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रही थी, लेकिन उन्होंने इसकी शिकायत विजिलेंस ब्यूरो में कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed