फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Self Defence Training Programme for Government School Girl Students

सराहनीय पहल: स्कूली छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने को मास्टर ट्रेनर आगे आएं, सहयोग करें

Tue, 07 Jan 2020 10:50 AM IST
खुशबू गोयल रूबी सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रूबी सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 07 Jan 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
Self Defence Training Programme for Government School Girl Students
Self Defence Course
स्कूली छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है, जिसमें सहयोग करने को मास्टर ट्रेनरों को आगे आना होगा। योजना के तहत, छोरियों को आत्मरक्षक बनाने के लिए उन्हें स्कूली स्तर पर ही ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन


यह प्रयास हरियाणा के सरकारी स्कूलों में किया जा रहा है, जहां नौवीं से 11वीं कक्षा की छात्राओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देने की तैयारी है। इसके लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला की ओर से ‘सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम’ का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रोग्राम के लिए मास्टर ट्रेनर की जरूरत है। विभाग द्वारा उनके प्रपोजल मांगे गए हैं। उन्हें यह प्रपोजल ईओआई में जमा कराने होंगे।
विज्ञापन


पांच साल से ट्रेनिंग दे रही हो संस्था
शिक्षा विभाग की ओर से स्कूली छात्राओं को ट्रेनिंग देने वाली संस्था के लिए कुछ नियम भी तय किए हैं, जिसमें मुख्यतः ट्रेनिंग अकादमी का अनुभव और मान्यता शामिल है। खासकर पांच साल से ट्रेनिंग दे रही संस्था को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देने वाली संस्था पहले भी लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दे चुकी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्तर पर भर्ती होंगे 185 ट्रेनर

हरियाणा के जिला स्तरीय सेल्फ डिफेंस प्रोफेशनल्स को भी यह मौका दिया जाएगा। सरकारी स्कूलों में 185 मास्टर्स भर्ती किए जाएंगे। ग्रुप में 30 लड़कियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इस संबंध में मांगे गए प्रपोजल की बोली होगी, जिसमें चयनित प्रोफेशनल को सरकारी स्कूलों में ट्रेनिंग देने का मौका दिया जाएगा।

प्रदेश के सरकारी स्कूलों की कुल 5258 एवं केजीबीवी की 2629 छात्राओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। इनके लिए कुल 177 ट्रेनर का चयन किया जाएगा। विभाग की ओर से सेल्फ डेफेंस ट्रेनिंग का शेडयूल भी जारी कर दिया गया है। विभाग ने करीब 20 से 25 मार्शल आर्ट एवं सेल्फ डिफेंस एक्सरसाइज का चार्ट भी तैयार कर लिया है, जो छात्राओं को सिखाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed