{"_id":"7e854b5fc7df4f01e407f6b7460655f4","slug":"self-certification-facility-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शहरवासी कर सकेंगे सेल्फ सर्टिफिकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शहरवासी कर सकेंगे सेल्फ सर्टिफिकेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 12 Aug 2014 01:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी प्रशासन अब अपने सभी कार्यालयों और विभागों में सेल्फ सर्टिफिकेशन को लागू करने जा रहा है। इसके लागू होने से लोगों को अपने आवेदन पत्र गजटेड अधिकारी से अटेस्ट कराने या एफिडेविट बनवाने के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। बल्कि लोग अपने पहचान पत्र, मार्क्स शीट, बर्थ सर्टिफिकेट को खुद ही सेल्फ सर्टिफाई कर पाएंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर केंद्र सरकार ने यूटी के प्रशासक को भेजे पत्र में सेल्फ सर्टिफिकेशन को लागू करने को कहा है। अभी चंडीगढ़ में 200 से ज्यादा ऐसी सेवाएं हैं, जिनके लिए लोगों से सत्यापित दस्तावेज लिए जाते हैं। प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा की अध्यक्षता में दो दिन पहले हुई बैठक में सेल्फ सर्टिफिकेशन को जल्द लागू करने का निर्णय लिया गया, ताकि जन सेवाओं के लिए फार्म अटेस्ट कराने या एफिडेविट देने की जरूरत न पड़े।
विज्ञापन
बैठक में प्रशासन के अधिकारियों को बताया गया कि प्रशासन के कई विभाग ऐसे हैं जो कि लोगों को आवेदन पत्र अटेस्ट कराने या एफिडेविट देने को कहते हैं। ऐसे में अगर सेल्फ सर्टिफिकेशन का प्रावधान कर दिया जाए तो लोगों के लिए आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में शर्मा ने प्रशासन के अधिकारियों से कहा कि उपायुक्त कार्यालय, संपदा विभाग और शिक्षा विभाग को इसके लिए खास तौर पर तैयार होना होगा। इन विभागों को अपने अधीन आने वाली ऐसी सभी सेवाओं की पहचान करनी होगी, जहां गजेटेड अधिकारियों के हस्ताक्षर के बिना काम हो सकता हो।
ध्यान रहे कि केंद्र सरकार के दूसरे प्रशासनिक सुधार आयोग ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से सेल्फ सर्टिफिकेशन को लागू करने को कहा था। प्रशासन ने भी इसे लागू करने की तैयारी की थी। लेकिन, बाद में यह मामला लटक गया था। अब प्रधानमंत्री के निर्देश के बाद इसे नए सिरे से लागू किया जा रहा है।