फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   seeks help to bring dead body of Indian youth from Australia

आस्ट्रेलिया गए भारतीय युवक की मौत, शव लाने के लिए मांगी सुषमा स्वराज से मदद

Mon, 10 Apr 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Mon, 10 Apr 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
seeks help to bring dead body of Indian youth from Australia
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज - फोटो : File Photo
सूलर के रहने वाले 19 साल के विशाल महंत की आस्ट्रेलिया के मेलबर्न में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उसके परिवार वालों ने अब केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट करके विशाल का शव भारत लाने के लिए मदद मांगी है। 
विज्ञापन


विशाल सूलर के महंत जसपाल सिंह का बेटा था और ढाई साल पहले स्टडी वीजा पर आस्ट्रेलिया गया था। वहां विशाल अपने रिश्तेदारों के शोरूम में भी काम करता था। शुक्रवार रात को वह रिश्तेदारों का शोरूम बंद करने के बाद गाड़ी में लौट रहा था। डिग्गी से सामान निकालने के लिए जैसे ही विशाल गाड़ी से उतरकर पीछे पहुंचा तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में विशाल की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


महंत परिवार के एक मित्र प्रदीप सिंह के मुताबिक अब विशाल के परिवार ने केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट करके उसका शव भारत लाने में मदद मांगी है। पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर ने भी विशाल की आस्ट्रेलिया में सड़क हादसे में मौत पर शोक जताया है। परनीत ने कहा है कि विशाल की डेड बॉडी भारत लाने के लिए हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed