फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Security tightened on Punjab-Haryana border during Rahul Gandhi tractor rally

राहुल गांधी को रोकने को लगे नौ नाके, फिर भी जोश पड़ा भारी, ऐसे हरियाणा में ली एंट्री

Wed, 07 Oct 2020 02:26 AM IST
ajay kumar सुनील धीमान, अमर उजाला, पिहोवा (हरियाणा)
सुनील धीमान, अमर उजाला, पिहोवा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 07 Oct 2020 02:26 AM IST
सार

  • हरियाणा-पंजाब बॉर्डर से पिहोवा तक सुरक्षा का था जबरदस्त इंतजाम
  • टयूकर के अलावा भट्टमाजरा टी-प्वाइंट का लगा पुलिस नाका था अतिसंवेदनशील
  • भट्टमाजरा टी-प्वाइंट पर राहुल गांधी ने खुद ट्रैक्टर चला की यात्रा की शुरुआत
  • हर गांव व पुलिस नाके पर सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया राहुल गांधी का स्वागत 

विज्ञापन
Security tightened on Punjab-Haryana border during Rahul Gandhi tractor rally
राहुल गांधी की ट्रैक्टर रैली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल गांधी की 'खेती बचाओ यात्रा' को लेकर जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। प्रशासन के पुख्ता इंतजाम के बावजूद हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के स्वागत के लिए जगह-जगह पर खड़े हुए थे। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था। कार्यकर्ता सुबह 8 बजे से ही पार्टी हाईकमान द्वारा लगाई गई डयूटी पर तैनात थे। हालांकि राहुल गांधी अपने निर्धारित कार्यक्रम से करीब छह घंटे लेट चल रहे थे लेकिन कार्यकर्ता अपने स्थान पर डटे रहे। 

विज्ञापन


उधर, जिला प्रशासन की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए करीब 1250 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। हरियाणा-पंजाब बॉर्डर टयूकर से लेकर पिहोवा तक राहुल गांधी के काफिले को रोकने के लिए नौ पुलिस नाके लगाए थे। अकेले हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर ही पुलिस ने चार पुलिस नाके लगाए थे। इन नाकों की कमान डीएसपी व इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी के पास थी। 
विज्ञापन


स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मारकंडा नदी के पुल पर पंजाब की तरफ व एक हरियाणा तरफ दो पुलिस नाके लगाए गए थे। इन नाकों के अलावा गांव टयूकर में दो, गांव बोधनी, गांव जुरासी कलां, भट्माजारा टी प्वाइंट, ड्रैन पुल के पास दो नाके लगाए गए थे। इन सभी नाकों पर पुलिस बल के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता सैकड़ों की तादाद में मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भट्टमाजरा टी प्वाइंट से राहुल गांधी ने संभाली ट्रैक्टर की कमान

हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर लगे चार पुलिस नाकों के अलावा भट्टमाजरा टी-प्वाइंट पर लगा पुलिस नाका भी अतिसंवेदनशील था। इस नाके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया था। इसी नाके से ही राहुल गांधी ने हरियाणा में प्रवेश करने के बाद ट्रैक्टर यात्रा की शुरुआत की। राहुल गांधी ने खुद ही ट्रैक्टर चलाकर यात्रा को शुरू किया। इस नाके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था। यहां हजारों की संख्या में पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ता ढोल की थाप पर नाचते नजर आए।

बॉर्डर पर तैनात रहे हरियाणा-पंजाब पुलिस के आला अफसर
स्थिति का जायजा लेने करीब सवा एक बजे अंबाला रेंज के आईजी वाई पूरण कुमार हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर लगे पुलिस नाके पर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कुरुक्षेत्र पुलिस अक्षीक्षक राजेश दुग्गल, पिहोवा डीएसपी गुरमेल सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। इस नाके की कमान संभाल रहे डीएसपी गुरमेल सिंह ने पुलिस के जवानों को राहुल गांधी के हरियाणा में प्रवेश करने पर बैरिकेड खोलने संबंधी जानकारी दी। इसके अलावा पंजाब पुलिस के आलाधिकारियों ने हरियाणा बॉर्डर पर आकर स्थिति का जायजा लिया गया।

कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कहीं दिखाई नहीं दिया
राहुल गांधी के हरियाणा प्रवेश से लेकर पिहोवा की अनाजमंडी में आयोजित कार्यक्रम तक कहीं भी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन होता नहीं दिखाई  दिया। हालांकि हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने गत दिवस कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने का आश्वासन दिया था लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता उसकी अवहेलना करते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed