{"_id":"41b3b587682c65d349c9c55f73f9f803","slug":"security-personnel-will-be-deputed-on-polling-booth","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलिंग बूथ पर आज मोर्चा संभाल लेंगे जवान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलिंग बूथ पर आज मोर्चा संभाल लेंगे जवान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 09 Apr 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चार हजार जवान ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
बुधवार से ही सभी पोलिंग स्टेशन सीआईएसएफ और आईटीबीपी जवानों के हवाले हो जाएंगे। इसके अलावा चंडीगढ़ पुलिस सभी मतदान केंद्रों पर तैनात रहेंगे।
मंगलवार को एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने सेक्टर-26 पुलिस लाइन ग्राउंड में चुनाव ड्यूटी वाले सभी जवानों को ब्रीफ किया। इस मौके पर एसएसपी ट्रैफिक मनीष चौधरी और एएसपी परमिंद्र सिंह मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान अगर कोई संदिग्ध दिखाई देता है तो तुरंत गिरफ्तार कर लें। इसके अलावा पैरामिलिट्री फोर्स के साथ कॉर्डिनेट किया जाएगा।
इसके बाद आईजी आरपी उपाध्याय ने सेक्टर-29 ट्रैफिक पुलिस लाइन में सभी डीएसपी, इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज को चुनाव को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
सभी बूथ सीआईएसएफ के हवाले
लोकसभा चुनाव के लिए दस अप्रैल को होने वाले मतदान में शहर में कुल 519 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इनमें 163 पोलिंग स्टेशन संवेदनशील हैं।
सभी बूथों पर सीआईएसएफ के जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा संवेदनशील बूथों पर चंडीगढ़ पुलिस की रिजर्व फोर्स के समय अन्य जवान होंगे।