फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Security beefed up at Ludhiana railway station on 75th Independence Day

Ludhiana: रेलवे स्टेशन पर AIG ने सुरक्षा व्यवस्था जांची, आतंकी पन्नू की धमकी के बाद सतर्क पुलिस

Sun, 14 Aug 2022 10:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 14 Aug 2022 10:24 PM IST
सार

जायजा लेने के बाद एआईजी हुंदल ने आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके अलावा आईजी ने सभी रेलवे पटरियों पर भी गश्त करने का आदेश दिया। 
 

विज्ञापन
Security beefed up at Ludhiana railway station on 75th Independence Day
लुधियाना में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कुछ दिन पहले स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब में खालिस्तानी झंडे फहराने की धमकी दी थी और उसने फिरोजपुर मंडल के रेलवे स्टेशनों को निशाना बनाने की बात की थी। इसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो के आधार पर प्रमुख रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए हैं। लुधियाना रेलवे स्टेशन को स्वतंत्रता दिवस से पहले पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। अच्छी तरह से जांच करने के बाद ही लोगों को अंदर जाने की इजाजत है।

विज्ञापन


महानगर में राजस्तरीय समारोह भी है और रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था जांचने एआईजी हरमीत सिंह हुंदल रविवार की सुबह लुधियाना रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन का चप्पा-चप्पा जांचा और कई दिशा निर्देश दिए ताकि आजादी दिवस के त्योहार पर किसी तरह की कोई अनहोनी न हो।
विज्ञापन


एआईजी हुंदल ने कहा कि हाल ही में सोशल मीडिया पर आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने धमकी दी थी कि वह स्वतंत्रता दिवस पर खालिस्तान का झंडा स्टेशनों पर लहराएगा। इसके बाद रेलवे के समस्त स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। पंजाब के लोग भाईचारा पसंद करते हैं। शरारती लोगों की बातों में कोई आने वाला नहीं। जायजा लेने के बाद एआईजी हुंदल ने आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके अलावा आईजी ने सभी रेलवे पटरियों पर भी गश्त करने का आदेश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आदेश हाल ही में अमृतसर के मानावाला में राष्ट्रीय ध्वज को पटरियों पर जलाने का एक वीडियो सामने आने के बाद जारी किया गया। एक अधिकारी ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों ने रात में नियमित ट्रैक गश्त सुनिश्चित करने का विशेष निर्देश दिया क्योंकि पन्नू ने ट्रेनों और पटरियों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी है। पन्नू ने रेलवे स्टेशनों और डीसी कार्यालयों समेत सरकारी कार्यालयों में लगे राष्ट्रीय झंडे को उतारने और खालिस्तानी झंडे फहराने की भी धमकी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed