फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Security Arrangements for Haryana Assembly Elections

विस चुनाव के दौरान ऐसे होंगे सुरक्षा इंतजाम

Wed, 24 Sep 2014 12:10 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 24 Sep 2014 12:10 PM IST
विज्ञापन
Security Arrangements for Haryana Assembly Elections

चुनाव आयोग के निर्देश पर हरियाणा के सभी विधानसभा क्षेत्र में तीन फ्लाइंग स्क्वॉड टीमों का गठन हो गया है। ये टीमें कैश के अलावा कीमती उपहार पर भी नजर रखेंगी। आयोग के निर्देश के तहत दस हजार से ऊपर के उपहार को जब्त कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


अगर किसी के पास उसका कोई रिकार्ड न हुआ। दीवाली का पर्व भी 23 अक्तूबर को है और कई लोग 10 से 15 दिन पहले ही गिफ्ट बांटने शुरू कर देते हैं। इसी तरह रामलीला कमेटी पर राजनीतिक दलों के नेताओं की ओर से दिए गए चंदों पर भी नजर रहेगी।

विज्ञापन

खाने-पीने की चीजों पर रखा जाएगा ध्यान

Security Arrangements for Haryana Assembly Elections

चुनाव आयोग की ओर से यह भी कहा गया है कि अगर कोई जिला प्रशासन चाहे तो अपनी सहूलियत के हिसाब से टीम बढ़ा भी सकता है।

यह फ्लाइंग स्‍क्‍वॉड कैश और उपहार के अलावा अवैध हथियारों, शराब और एंटी सोशल गतिविधियों पर भी नजर रखेगी। चुनाव प्रचार के दौरान मुफ्त बांटे जा रहे खाने पीने की वस्तुओं पर भी ध्यान रखेगी।

इसकी पूरी रिपोर्ट इन टीमों को तैयार करके जिला चुनाव अधिकारी और संबंधित एसपी को सौंपी जाएगी। जबकि अंत में सभी जिला चुनाव अधिकारी इसकी रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजेंगे।

इस फ्लाइंग स्‍क्‍वॉड टीमों के साथ गतिविधियों की वीडियो बनाने वाले भी अलग से तैनात रहेंगे। हरियाणा चुनाव आयोग के अनुसार इन टीमों में शामिल अधिकारियों को चुनाव के दौरान किसी और काम में भी नहीं लगाया जा सकता है।

महिला अधिकारी ही चेक करेंगी लेडीज पर्स

Security Arrangements for Haryana Assembly Elections

चुनाव आयोग की ओर से साफ निर्देश दिए गए है कि फ्लाइंग स्‍क्‍वॉड की टीम चेकिंग के समय अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं करेंगे वह हर किसी के साथ प्यार से बोलेंगे और चेकिंग के दौरान किसी भी महिला का पर्स चेक नहीं किया जाएगा।

टीम में शामिल महिला अधिकारी ही पर्स चेक कर सकती है। जब्त की गई राशि जिला प्रशासन की ट्रेजरी में जमा होगी। मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत वाल्गद का कहना है कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में फ्लाइंग स्कवायड टीमों का गठन कर दिया गया है। जो कि कैश के साथ साथ कीमती उपहारों पर भी नजर रखेंगे।

विज्ञापन

निशक्त वोटरों को मिलेगी प्राथमिकता

Security Arrangements for Haryana Assembly Elections

विधानसभा चुनाव में निशक्त मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर प्राथमिकता दी जाएगी। उन्हें लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। उनकी एंट्री मतदान केंद्र में सीधा होगी। मतदान केंद्र के कर्मचारी भी उनकी मदद करेंगे।

नेत्रहीन मतदाता चाहे तो, उसके द्वारा वोट डालने में सहायता करने के लिए एक सहयोगी को अनुमति प्रदान करने का प्रावधान भी होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत वाल्गद का कहना है कि मतदान केंद्रों पर निशक्त मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाएगी।

उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र का स्टाफ निशक्त मतदाताओं को अपना मत डालने के लिए सहायता व सुविधा उपलब्ध करवाएगा ताकि वे मतदान केन्द्रों के अंदर अपनी व्हील चेयर ले जा सकें। ऐसे मतदान केंद्रों पर जहां स्थायी रैंप की सुविधा उपलब्ध नहीं है वहां अस्थायी रैंप उपलब्ध करवाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed