फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Security arrangement during india vs sri lanka cricket match

INDvsSL: सुरक्षा ऐसी कि परिंदा भी न मार पाए पर, तैनात रहेंगे 1300 जवान

Tue, 12 Dec 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब) Updated Tue, 12 Dec 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
Security arrangement during india vs sri lanka cricket match
india vs sri lanka
भारत और श्रीलंका के बीच बुधवार को होने वाला वन-डे क्रिकेट मैच कड़ी सुरक्षा में होगा। मैच देखने आने वाले दर्शकों के मोबाइल फोन से लेकर अन्य सभी चीजों पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर रहेगी। इसके लिए जिला पुलिस की तरफ से पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


साथ ही पूरा थ्री लेवल सिक्योरिटी प्लान तैयार किया गया है। इसके अलावा स्टेडियम के अंदर सिविल ड्रेस में पुलिस मुलाजिम तैनात रहेंगे। इसके अलावा मैच में महिला दस्ता भी तैनात किया गया है। ताकि हर चीज पर आसानी से नजर रखी जा सके।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मैच की सुरक्षा में 1300 के करीब मुलाजिम तैनात किए जाएंगे। इसमें एआरपी व स्वैट टीम शामिल है। इसके अलावा स्टेडियम के बाहर एलएमजी तैनात कर दी गई है। इसके पीसीए के रास्तों और ऊंची इमारतों पर स्नाइपर तैनात कर दिए गए हैं। ताकि किसी भी चीज पर आसानी से नजर रखी जाए। अधिकारियों का कहना है टीम की सुरक्षा उनके लिए बहुत अहम है। मैच में सुरक्षा से समझौता नहीं ्किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पास के एरिया की चेकिंग

Security arrangement during india vs sri lanka cricket match
india vs sri lanka
अधिकारियों के मुताबिक, मैच की ड्यूटी में एसपी और डीएसपी रैंक के पुलिस अधिकारी व ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, सहायक थानेदार, हवलदार, सिपाही, महिला पुलिसकर्मी, घुड़सवार और ट्रैफिक पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। साथ ही लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। लोगों को कहा गया है कि यदि वह किसी भी संदिग्ध चीज को देखते है तो इस बारे में तुरंत 100 नंबर पर कॉल करें। ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न उठानी पड़े।

पास के एरिया की चेकिंग
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पुलिस ने पीसीए के पास सभी होटल, रेस्टोरेंट, पीजी व सभी जगहों पर चेकिंग कर ली है। सभी के आईडी प्रूफ चेक किए गए हैं। किसी पर शक होने पर उससे पूछताछ की जा रही है। सभी पुलिसकर्मियों को सख्त आदेश दिए गए हैं कि सुरक्षा को लेकर कोई भी चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed