फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Security alert in Chandigarh after Amritsar blast

अमृतसर आतंकी हमले के बाद चंडीगढ़ में सुरक्षा बढ़ी, सीसीटीवी कैमरे से चप्पे-चप्पे पर नजर

Mon, 19 Nov 2018 09:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 19 Nov 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
Security alert in Chandigarh after Amritsar blast
सुरक्षा व्यवस्था बढ़ी

पंजाब के अमृतसर में राजासांसी स्थित निरंकारी भवन में ग्रेनेड से धमाके के बाद यूटी पुलिस ने चंडीगढ़ स्थित सभी निरंकारी भवनों की सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी है। सेक्टर-30, सेक्टर-15 और मौलीजागरां के मुख्य निरंकारी भवन के अंदर और बाहर पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। चंडीगढ़ के निरंकारी भवनों को संबंधित थाने के पुलिसकर्मी और पीसीआर के जवानों ने चौतरफा घेरा हुआ है।

विज्ञापन


 थाना एसएचओ व अन्यों ने भवन के मुख्य प्रबंधकों समेत केयर टेकर से बातचीत करने सहित सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें जागरूक किया। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या सामान के नजर आने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की। पुलिस ने प्रबंधकों से रोजाना सुबह व शाम को कीर्तन के समय किसी अनजान के नजर आने पर सतर्क रहने की हिदायत दी और पुलिस को सूचित करने को कहा। उक्त दोनों सेक्टरों व मौलीजागरां में पीसीआर की एक-एक गाड़ी निरंकारी भवन के पास खड़ी रहेगी। भवन के गेट पर पीसीआर कर्मी और अंदर थाने के पुलिसकर्मी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे। भवनों पर वहां लगे सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


बैरियर्स पर सीआरपीएफ के जवान कर रहे वाहनों की जांच
पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने शहर में दाखिल होने वाले बैरियर्स पर वाहनों की जांच की गई। संदिग्ध जान पड़ते वाहन चालकों व अन्य लोगों से पूछताछ की गई। आतंकी जाकिर मूसा के अमृतसर में होने के अंदेशे और रविवार को अमृतसर के निरंकारी भवन में ग्रेनेड हमले के बाद से चंडीगढ़ पुलिस लगातार इंटेलिजेंस एजेंसीज से संपर्क बनाए हुए है। पुलिस थाने, चौकियों, पीसीआर और ऑपरेशन सेल के जवानों को हाई-अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर विशेष पुलिस टीमें
किसी अप्रिय घटना को टालने के मकसद से पुलिस ने पूरे शहर समेत बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर विशेष पुलिस टीमें गश्त ड्यूटी पर हैं। दोनों बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर पुलिसकर्मियों को सभी काउंटर व अन्य जगहों पर लगातार सर्च करने समेत वहां सीसीटीवी सिस्टम को ऑपरेट करने वाले कर्मियों से संपर्क बनाने की हिदायत है। रेलवे स्टेशन पर पुलिस, जीआरपी पुलिस से भी तालमेल बनाए हुए है। सभी मुख्य स्थलों पर क्विक रिएक्शन टीम के पुलिसकर्मी भी मुस्तैद हैं।

 

निरंकारी भवन के आसपास अगले दो दिन कड़ी सुरक्षा

Security alert in Chandigarh after Amritsar blast
सुरक्षा में तैनात पुलिस जवान

समूचे शहर के अलावा निरंकारी भवनों के आसपास अगले दो दिन तक पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। चौबीस घंटे पुलिसकर्मी वहां मुस्तैद रहेंगे दो दिन बाद भी सुरक्षा के मद्देनजर परिस्थितियों के अनुसार अगली रणनीति बनाई जाएगी।

पुलिस हाई अलर्ट पर है और सभी जवान चौबीस घंटे सतर्कता से ड्यूटी पर मुस्तैद हैं। सुरक्षा के मद्देनजर सावधानियां बरती जा रही हैं। पुलिस निरंकारी भवन के प्रबंधकों से संपर्क में है। - निलांबरी जगदले, एसएसपी यूटी।

मोहाली में निरंकारी भवन की सुरक्षा बढ़ाई
 अमृतसर में निरंकारी भवन में हुए ब्लास्ट के बाद मोहाली स्थित निरंकारी भवन की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। निरंकारी भवन के पास नाका लगाया गया है। जहां से गुजरने वाले हर वाहन और व्यक्ति पर नजर भी रखी जा रही है। इसके अलावा शहर में भी पुलिस की ओर से अलग-अलग जगहों पर नाके लगाए गए है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वह किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति को देखते ही तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह संत निरंकारी भवन अमृतसर में सत्संग के दौरान ब्लास्ट हो गया। जिससे तीन लोगों की मौत और कई के घायल होने का समाचार है। अमृतसर में हादसे के तुरंत बाद शहर में भी पुलिस सतर्क हो गई और बड़ी संख्या में पुलिस बल फेज-छह स्थित संत निरंकारी भवन की सुरक्षा के लिए पहुंच गया। साथ ही भवन के पास पुलिस की ओर से नाका भी लगाया गया है जहां से गुजरने वाले वाहन और व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। साथ ही वाहनों के कागजात भी चेक किए जा रहे है। जिनके पास कागजात पूरे नहीं है उनके चालान भी काटे जा रहे है और वाहनों को इंपाउंड भी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed