{"_id":"606b88acfd70497f53893b5f9fdc6955","slug":"sector-will-acquire-the-whole-village-will-now-release","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सेक्टर के लिए एक्वायर कर लिया पूरा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सेक्टर के लिए एक्वायर कर लिया पूरा गांव
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sat, 14 Dec 2013 08:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-32 बसाने के लिए जमीन एक्वायर करने में हुडा के सर्वे विभाग ने ऐसी लापरवाही बरती कि पूरा गांव ही एक्वायर कर लिया।
इस सर्वे में चौकी गांव का एक-एक घर एक्वायर हो गया और जब यह मामला हाईकमान तक पहुंचा तो आनन-फानन में नई टीम बनाकर दोबारा सर्वे कराया गया, जिसमें यह गलती पकड़ी गई।
अब चौकी गांव की जमीन को रिलीज किया जाएगा। हुडा के आला अधिकारियों की तरफ से इस गांव की 8.57 एकड़ जमीन रिलीज करने का केस हुडा के मुख्य प्रशासक के पास मंजूरी के लिए भेज दी गई है।
दरअसल, सेक्टर-32 के लिए चौकी गांव में यह अधिग्रहण सर्वे पूरा कराने के बाद हुआ था। बसे हुए गांव के घरों की जमीन को एक्वायर नहीं किया जा सकता, लेकिन लापरवाही का आलम यह रहा कि गांव के सभी घर भी हुडा ने एक्वायर कर लिए।
विज्ञापन
इस मसले को लेकर चौकी गांव की पंचायत कुछ समय पहले मुख्यमंत्री से मिली और उनके आदेशों पर फिर से सर्वे कराया गया।
हुडा प्रशासक शरणदीप बराड़ की अगुवाई में एक टीम ने मौके का मुआयना किया और फिर से सर्वे कराया, जिसमें साफ हुआ कि घरों की जमीन गलत तरीके से एक्वायर की गई है।
पहली बार, लेकिन बड़ी लापरवाही
पंचकूला के विस्तार के लिए कई सेक्टर बने, लेकिन शहर बसने से पहले के जो गांव थे, उन्हें नहीं उठाया गया था। अगर सेक्टर-21 की बात करें तो महेशपुर गांव को भी नहीं उजाड़ा गया था।
ऐसे ही सेक्टर-12 व 12ए बसाने के लिए रैली व रैला को एक्वायर नहीं किया गया था। इसके अलावा सेक्टर-20 बसाने के लिए गांव फतेहपुर व कुंडी को भी नहीं उजाड़ा गया था।