{"_id":"0fc39a29d2c6a34c5948cbc9c5d88450","slug":"sector-71-gift-of-comunity-center-for-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर 71: मिलेगा कम्युनिटी सेंटर का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर 71: मिलेगा कम्युनिटी सेंटर का तोहफा
अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 17 Dec 2013 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-71 के लोगों अब शादी या छोटे बड़े समारोह आदि करने के लिए शहर के दूसरे फेजों में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
लोग अपने ही फेज में कम बजट में शानदार समारोह कर पाएंगे। यह संभव होने जा रहा है अदालत के आदेश पर गमाडा द्वारा थाना मटौर से खाली करवाए गए कम्युनिटी सेंटर की रिपेयर और रेनोवेशन का काम होने से।
रेनोवेशन का काम आखिरी चरण में पहुंच गया। उम्मीद है कि जनवरी 2014 से कम्युनिटी सेंटर की बुकिंग शुरू हो जाएंगी।
रेनोवेशन की प्रक्रिया के तहत पूरे कम्यूनिटी सेंटर का कायाकल्प किया जा रहा है। इस काम पर गमाडा द्वारा 20 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
यह काम एक प्राइवेट कंपनी द्वारा किया जा रहा है। कंपनी ने काम को विभिन्न चरणों में बांटकर कर रही है। इसके तहत जहां कम्युनिटी सेंटर के अंदर नए सिरे से टाइल व अन्य सामान लगाया गया है।
विज्ञापन
हाल को आकर्षक तरीके से संवारा जा रहा है। कम्युनिटी सेंटर की दूसरी मंजिल में बने कमरों की स्थिति काफी खस्ता था। कमरों का अधिकतर सामान चोरी हो चुका था।
उसकी जगह नया सामान लगाया जा रहा है। इसके अलावा पूरे कम्युनिटी सेंटर में लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है। लोगों के लिए पार्किंग का विशेष इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
कम्युनिटी सेंटर में पेंट का काम भी जोरों से चल रहा है। प्रोजेक्ट में काम कर रही कंपनी भी तय टाइम में काम पूरा गमाडा को सौंपने की तैयारी में है।
जिक्रयोग है कि अमर उजाला ने ही 27 सिंबतर के अंक में कम्युनिटी सेंटरों की बदलेगी सूरत से खबर छापी थी। इसमें बताया गया था कि गमाडा ने कम्युनिटी सेंटरों की रेनोवेशन का काम प्राइवेट कंपनी को सौंप दिया है।
फेज-छह के कम्युनिटी सेंटर की स्थिति दयनीय
फेज-छह के कम्युनिटी सेंटर को गमाडा ने अदालत के आदेश पर सबसे पहले खाली करवाया था। कई महीने बीत जाने के बाद गमाडा का इंजीनियरिंग विभाग इसकी रेनोवेशन का काम शुरू नहीं करवाया पाया है।
कम्युनिटी सेंटर काफी खस्ता हाल में है। शरारती तत्वों ने मेन गेट के पास से कम्युनिटी सेंटर की दीवार तोड़ दी है। कम्यूनिटी के अंदर से अधिकतर सामान गायब हो चुका है।
बिजली के स्विच तोड़ दिए गए हैं। कमरों के पंखों तक को नुकसान पहुंचाया गया है। इसके अलावा वहां रखे कूड़ेदान भी काफी खस्ता हाल में है।
दो नए कम्युनिटी सेंटरों का काम जोरों पर
साल-2014 में शहर के लोगों को दो और कम्युनिटी सेंटर मिलेंगे। इनमें एक फेज-1 में बनाया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य काफी तेज गति से चल रहा है।
दूसरा सेक्टर-69 में बनाया जा रहा है। यह कम्युनिटी सेंटर कई चीजों को लेकर खास है। एक तो कम्युनिटी सेंटर के हाल में 405 कुर्सियां लगाने की क्षमता है।
वहीं, कम्युनिटी सेंटर के अंदर दो पार्किंग बनेंगी। यह कम्यूनिटी सेंटर नए सेक्टरों के लिए भी वरदान साबित होगा। यह भी 2014 में ही बनकर तैयार होगा।