फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sector-49 Missing from vegetables, fruits and grocery list

तय दाम से महंगी सब्जी बेची, फिर भी कम पड़ी, लिस्ट से सेक्टर 49 गायब, लोग बोले- दवा दिलाए प्रशासन

Sat, 28 Mar 2020 11:48 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 28 Mar 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
sector-49 Missing from vegetables, fruits and grocery list
सब्जी वितरित करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस से बचने के लिए प्रशासन की ओर से किए गए सभी दावे फेल होते दिखाई दे रहे हैं। प्रशासन ने सब्जियों, फलों, दवाइयां और करियाने का सामान पहुंचाने के लिए सभी सेक्टर की लिस्ट तो जारी कर दी है, इस लिस्ट में सेक्टर-49 गायब है। वहीं दवाइयों की लिस्ट में सेक्टर-46 से लेकर सेक्टर-61 गायब है।

विज्ञापन


अब यहां के निवासियों का कहना है कि वे किसको फोन करें। लोगों का कहना है कि कर्फ्यू के बाद से कोई भी सप्लाई सेक्टर-49 में नहीं हो रही है। सेक्टर में रहते अनुपम मारकंडे ने बताया कि उन्हें तो यह भी नहीं पता कि उनके सेक्टर के लिए किसकी ड्यूटी लगी है। तीन दिन पहले एक सब्जी वाला आया था। उसके आते ही चारों तरफ लोगों का जमावड़ा इकट्ठा हो गया। उनका कहना है कि रोजाना सप्लाई होने से यह समस्या कम होगी। नहीं तो कई दिन बाद सामान आने से लोग फिर जमा होंगे।
विज्ञापन


लोग बोले- दवाइयों की सप्लाई की व्यवस्था करे प्रशासन
सेक्टर-46 से लेकर सेक्टर-61 तक हर कोई फोन करके पूछ रहा है कि दवाइयों के लिए वे किसे फोन करें। कुछ लोगों का कहना है कि कोई न कोई बीमारी होने के कारण उनकी दवाई चल रही है, ऐसे में दवाई की सुविधा न होने से उनका स्वास्थ्य बिगड़ भी सकता है। प्रशासन को इस पर विचार कर उनके लिए सुविधा करनी चाहिए ताकि किसी को भी स्वास्थ्य को लेकर हानि न उठानी पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को भी वेंडर्स ने वसूले दोगुना दाम

सेक्टर-44 और 61 सेक्टर में वेंडर्स ने शुक्रवार को भी लोगों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए सब्जियों के दोगुना रेट वसूल किए। सेक्टर-61 में मटर 80, अदरक 100, धनिया 20, आलू 30, प्याज 35, लोकी 50, गोभी 40 और खीरा 40 रुपये में बेचा गया। इसके अलावा 5-6 रेहड़ी वालों ने सेक्टर-61 में सब्जी बेची, जिनके पास कोई लाइसेंस नहीं था।

पास के लिए तीन दिन से भटक रहा लोकल वेंडर
सेक्टर-38 में रणजीत की सब्जियों की दुकान है। आरडब्ल्यूए की प्रेसिडेंट नेहा अरोड़ा ने बताया कि वह तीन दिन से पास के लिए नगर निगम कार्यालय के चक्कर लगा रहा है। सेक्टरों में कुछ वेंडर्स गैर-कानूनी रूप से आकर सब्जी बेच रहे हैं, उन पर एमसी और प्रशासन की रोक नहीं हैं, वहीं जो सेक्टर के लोकल लोग हैं, उन्हें पास के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है।

10 रुपये किलो महंगा बिक रहा आटा, प्रशासन को खुद करनी होगी सप्लाई
मलोया की गोशाला कालोनी में करियाने के सामान के रेट बढ़ गए हैं। निवासी अंजु ने बताया कि आटे की थैली जो पहले 260 रुपये की थी, उसे 350 में बेचा जा रहा है। ऐसे में लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वीरवार को एक गरीब महिला दुकान पर आटा लेने आई, लेकिन रेट ज्यादा होने के कारण बिना आटा लिए लौट गई। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा रहा तो लोग भूखे मर जाएंगे। प्रशासन को ऐसे लोगों पर शिंकजा कसना चाहिए। वहीं प्रशासन अगर आटा-दाल आदि जरूरी चीजों की सप्लाई खुद करें तो इस कालाबाजारी से जनता को राहत मिल सकती है।

मनीमाजरा: तय दाम से ज्यादा महंगी सब्जी बेची, वह भी कम पड़ी

sector-49 Missing from vegetables, fruits and grocery list
चंडीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

प्रशासन और नगर निगम ने लोगों तक जो सीटीयू बसों के माध्यम से सब्जी पहुंचाने की योजना शुरू की थी, शुक्रवार को काफी कम सब्जी आई और वह महंगी दाम पर बेची गई। लेकिन यह सब्जी भी कम पड़ गई। महंगे दामों पर सब्जी सप्लाई को लेकर लोगों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि टमाटर जो पहले 20 किलो मिलता था, अब  वेंडर सप्लाई के दौरान 60 किलो बेच रहे हैं जो प्रशासन के तय किए रेट से भी कहीं ज्यादा है। 

रामकुमार, अंकित अरोड़ा, दीपक कुमार आदि का कहना है कि एक तो सप्लाई में गोभी मटर और आलू प्याज और टमाटर के अलावा सब्जियों की  बहुत कम सप्लाई की है। उसके ऊपर सब्जियों का रेट दोगुना रेट से ज्यादा करके वेंडर बेच रहे हैं। लोगों का कहना है कि सब्जियों को प्रशासन द्वारा तय किए गए कंट्रोल रेट पर वेंडर को बेचने की अनुमति दी जाए। 

इसके अलावा पुलिस अधिकारी और नगर निगम के अधिकारी इंस्पेक्टरों के साथ खड़े होकर लोगों की सब्जी की सप्लाई करवानी चाहिए ताकि वेंडर कालाबाजारी ना कर सके। वहीं, सब्जी सप्लाई करने वाली टीम के इंचार्ज नोडल ऑफिसर एसडीओ बलराज छिकारा ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार को सीडीयू की 5 बसें मनीमाजरा में और इसी तरह इंदिरा कॉलोनी और मौलीजागरां में बस से भेजी हैं। 

उनका कहना है कि वेंडर पुलिस की निगरानी में सब्जी बेच रहे हैं। अगर कहीं इस तरह की कोई कालाबाजारी की शिकायत है तो वह खुद कल अपनी टीम लगाकर इसको चेक करेंगे। एसडीओ बलराज शिकारा द्वारा दूध की सप्लाई पिछले 4 दिन में लोगों तक बेहतरीन तरीके से करने के बाद नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर अनिल गर्ग ने शुक्रवार को उनको सब्जी सप्लाई करने का इंचार्ज भी बनाया था। इसके बाद उन्होंने बसों के माध्यम से सब्जी लोगों तक पहुंचाई है। 

शनिवार को सब्जी सप्लाई की बेहतर व्यवस्था करने के साथ प्रशासन द्वारा सब्जियों के रेट पर लोगों को सब्जियां मुहैया कराने का पूरा प्रयास करेंगे। -बलराज शिकारा, एसडीओ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed