{"_id":"10fe3b425dbd7075d6146e1e1bd37990","slug":"sector-17-22-35-and-43-will-be-model-sector-of-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये सेक्टर बनेंगे स्मार्ट सिटी के मॉडल सेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये सेक्टर बनेंगे स्मार्ट सिटी के मॉडल सेक्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 20 Nov 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-17, 22, 35 और 43 को ही स्मार्ट सिटी मॉडल प्रोजेक्ट एरिया केतौर पर डेवलप किया जाएगा। माईगव डॉट इन पर सेक्टरों के इसी ग्रुप केलिए सबसे ज्यादा 95 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
विज्ञापन
21 हजार 208 लोगों ने सेक्टरों केइस ग्रुप को वोट किया है। पोलिंग केअंतिम दिनों में ग्रुप को सबसे ज्यादा वोट मिले। शुरुआत में आगे चलने वाले सेक्टर-38, 38 वेस्ट, 39 और 40 के ग्रुप को महज 3 प्रतिशत यानी 682 वोट पड़े। तीसरे नंबर पर रहे सेक्टर-43, 44 और 45 को केवल 2 प्रतिशत ने वोट किया।
विज्ञापन
की इश्यू में डिजिटल कनेक्टिविटी को 46 प्रतिशत, पार्किंग को 16 और ट्रैफिक मैनेजमेंट को 12 प्रतिशत वोट पड़े। इन तीनों चीजों पर फोकस करने की राय लोगों ने दी है। वहीं पैन सिटी सॉल्यूशंस में ई-गवर्नेंस को सबसे अधिक 68, सेफ्टी एंड सिक्योरिटी को 16 और इंटीग्रेटेड पब्लिक ट्रांसपोर्ट एंड स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सॉल्यूशंस को 15 प्रतिशत वोट मिले।
विज्ञापन
आगे क्या?
पोलिंग में चुने गए सेक्टरों के ग्रुप में रेटरोफिटिंग बेस्ड डेवलपमेंट होगी। इन सेक्टरों में ट्रैफिक, ई-गवर्नेंस और रोड जैसी चीजों को स्मार्ट बनाया जाएगा। बिजली-पानी सातों दिन 24 घंटे उपलब्ध रहेगा। यह एरिया स्मार्ट सिटी का स्मार्ट मॉडल होगा। इसकेअलावा पैन सिटी सॉल्यूशंस केपैरामीटर पूरे शहर में अपनाए जाएंगे। ई-गवर्नेंस और सेफ्टी-सिक्योरिटी को पूरे शहर में दुरुस्त किया जाएगा।
फाइनल ड्राफ्ट होगा तैयार
इन सब चीजों को स्मार्ट सिटी के फाइनल ड्राफ्ट में शामिल किया जाएगा। इन सब चीजों का बजट एस्टीमेट से लेकर समय सीमा तक इसमें शामिल होंगी। यह पूरी प्लानिंग भारत सरकार को भेजनी होगी। 15 दिसंबर ड्राफ्ट भेजने की अंतिम तिथि है।