फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sector-16's '29 Back Service Lane' to undergo a makeover; work has commenced at a cost of 83.86 lakh.

Chandigarh News: सेक्टर-16 की 29 बैक सर्विस लेन का होगा कायाकल्प, 83.86 लाख से शुरू हुआ काम

Sun, 06 Sep 2026 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Sector-16's '29 Back Service Lane' to undergo a makeover; work has commenced at a cost of 83.86 lakh.

विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-16 के ए, बी, सी और डी ब्लॉक की 29 बैक सर्विस लेन अब नए सिरे से बनाई जाएंगी। लंबे समय से खस्ताहाल सर्विस लेन के पुनर्निर्माण पर नगर निगम 83.86 लाख रुपये खर्च करेगा। शनिवार को मेयर और एरिया पार्षद सौरभ जोशी ने मौके पर पहुंचकर काम की शुरुआत कराई। निगम ने प्रोजेक्ट को छह महीने में पूरा करने का लक्ष्य तय किया है।
सर्विस लेन की खराब हालत के कारण स्थानीय लोगों को लंबे समय से परेशानी हो रही थी। बारिश के दौरान टूटी सतह और जलभराव से आवाजाही प्रभावित होती थी। स्थानीय निवासी इन गलियों के पुनर्निर्माण की मांग लगातार उठा रहे थे। अब निगम ने एस्टीमेट तैयार कर काम शुरू कर दिया है। काम शुरू होने के मौके पर रेजिडेंट्स रमेश सिंगला, डॉ. अजय गर्ग, मनजीत ओबेरॉय, शेली गर्ग, डॉ. बरिंदर पॉल सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। लोगों ने लंबे समय से लंबित मांग पर काम शुरू होने पर मेयर का आभार जताया।
विज्ञापन

मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि विकास केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसका असर लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में दिखना चाहिए। सेक्टर-16 की 29 बैक सर्विस लेन का पुनर्निर्माण लंबे समय से लंबित मांग थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने निगम के इंजीनियरिंग अधिकारियों को काम की गुणवत्ता से समझौता नहीं करने और तय छह महीने की अवधि में प्रोजेक्ट पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही काम के दौरान स्थानीय निवासियों को कम से कम परेशानी हो, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed