फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Seat-sharing in Punjab between BJP, Punjab Lok Congress and Akali Dal (United) Alliance will decided soon  

पंजाब: भाजपा, पीएलसी और शिअद (संयुक्त) के बीच सीट शेयरिंग पर फैसला इसी सप्ताह, संयुक्त होगा घोषणा पत्र

Thu, 30 Dec 2021 03:03 PM IST
निवेदिता वर्मा अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 30 Dec 2021 03:03 PM IST
सार

सभी दलों के नेताओं के बीच गठबंधन का फार्मूला पूरी तरह से तैयार हो चुका है। अब चुनावी रण में उतरने के लिए सिर्फ सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा की जा रही है। पंजाब में पहली बार बने त्रिकोणीय गठबंधन के लिए यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है इसलिए जीत का फार्मूला बनाने के लिए हर छोटे बड़े स्तर पर मंथन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Seat-sharing in Punjab between BJP, Punjab Lok Congress and Akali Dal (United) Alliance will decided soon  
सुखदेव ढींडसा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में भारतीय जनता पार्टी, पंजाब लोक कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के त्रिकोणीय गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग पर इसी सप्ताह फैसला हो जाएगा। टिकट बंटवारे को लेकर पंजाब से दिल्ली तक तीनों दलों के नेता मंथन करने में लगे हैं। अब तक यह तय हुआ है कि शहरी, हिंदू बाहुल्य क्षेत्रों में भाजपा का सीट प्रतिशत गठबंधन के अन्य दलों की अपेक्षा अधिक रहेगा। इसके अतिरिक्त पीएलसी और शिअद संयुक्त गांव और पंथक बाहुल्य सीटों पर अपने-अपने प्रत्याशी उतारेंगी।

विज्ञापन


2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पंजाब की सियासत में लगातार बदलाव हो रहे हैं। कई साल साथ रहने वाले राजनीतिक दल चुनाव में जीत के लिए एक-दूसरे का साथ छोड़ रहे हैं। भाजपा अपने 24 साल पुराने गठबंधन के साथी शिरोमणि अकाली दल (बादल) के बिना पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींडसा की शिअद संयुक्त के साथ चुनाव लड़ रही है। सभी दलों के नेताओं के बीच गठबंधन का फार्मूला पूरी तरह से तैयार हो चुका है। अब चुनावी रण में उतरने के लिए सिर्फ सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा की जा रही है। पंजाब में पहली बार बने त्रिकोणीय गठबंधन के लिए यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है इसलिए जीत का फार्मूला बनाने के लिए हर छोटे बड़े स्तर पर मंथन किया जा रहा है। 

विज्ञापन

जीतने की क्षमता रखने वाले उम्मीदवारों को ही टिकट

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मानें तो सीट शेयरिंग पर इसी हफ्ते फैसला हो जाएगा और प्रत्याशियों की घोषणाएं शुरू कर दी जाएंगी। शहरी और हिंदु बाहुल्य क्षेत्रों में भाजपा को अधिकतर सीटें मिलना तय माना जा रहा है। माझा, दोआबा और मालवा क्षेत्रों में आने वाली ग्रामीण और पंथक सीटों पर कैप्टन अमरिंदर सिंह की पीएलसी और शिअद संयुक्त की अधिक दावेदारी मानी जा रही है। इसके अतिरिक्त टिकट बंटवारे का एक मापदंड यह भी रखा गया है कि जो विजयी उम्मीदवार होगा टिकट में उसे वरीयता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह सदस्यीय समिति का फैसला अंतिम

सीट शेयरिंग पर मंथन के बाद टिकटों पर अंतिम मुहर लगाने के लिए छह सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति में भाजपा, कैप्टन अमरिंदर सिंह की लोक कांग्रेस पार्टी व सुखदेव सिंह ढींडसा की शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के सदस्य शामिल हैं। पंजाब के भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार समिति टिकटों को लेकर मंथन करने में जुटी हुई है।

2017 में गांवों से निकली थी जीत की राह

2017 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का रास्ता कैप्टन अमरिंदर सिंह गांवों से लेकर ही आए थे। गांवों में लगभग 40 सीटों पर विजय हासिल कर कैप्टन ने मोदी लहर के बीच पंजाब की सत्ता में 10 साल बाद वापसी कराई थी। शिअद संयुक्त के सुखदेव सिंह ढींडसा की राज्य के पंथक वोट बैंक में अच्छी पकड़ है। बेअदबी के बढ़े मामलों का वह इस चुनाव में खासा फायदा उठाएंगे।

त्रिकोणीय गठबंधन का लाभ प्रत्याशियों को माझा, मालवा और दोआबा में दिखाई देगा। गठबंधन में शामिल सभी दलों का एक एजेंडा है पंजाब का विकास। इसी को लेकर भाजपा, पीएलसी और शिअद संयुक्त के सभी प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे। इसके चुनाव में अच्छे परिणाम सामने आएंगे। - जीवन गुप्ता, महामंत्री, पंजाब भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed