फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Search operation till several hours in Pathankot

कई घंटे सर्च के बाद पठानकोट में देखे गए संदिग्धों नहीं लगा पता, 3 दिन में मिली दो संदिग्ध कार

Sun, 25 Nov 2018 11:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट ( पंजाब) Updated Sun, 25 Nov 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
Search operation till several hours in Pathankot
पठानकोट में सर्च ऑपरेशन

पठानकोट में तीन दिन में दो कारों द्वारा नाका तोड़ने की घटना हुई है। हालांकि, कार सवारों के बारे में पुलिस को कुछ पता नहीं चला। कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है। मंगलवार देर रात संदिग्ध स्कॉर्पियो के नाका तोड़े जाने की घटना की गुत्थी सुलझी नहीं थी कि शुक्रवार देर रात ऑल्टो कार ने मंगियाल में नाका तोड़ दिया। दोनों घटनाएं 3 दिन के अंतर में हुईं। दोनों गाड़ियां जम्मू और कश्मीर नंबर की हैं। हालांकि अभी तक इन गाड़ियों में कौन सवार था उनके बारे में पुलिस को कुछ नहीं पता चला। 

विज्ञापन


एसएसपी ऑल्टो के मालिक की पहचान का दावा कर रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। कार का मालिक जम्मू निवासी बताया जा रहा है। कार में 2 जोड़ी चप्पल के अलावा कुछ नहीं मिला। वहीं मंगलवार रात रिकवर हुई स्कॉर्पियो में से एक बछड़ा मिला था। चालक का 3 दिन बाद भी अता-पता नहीं लगा। वहीं शनिवार कार मिलने वाली जगह से 25 किमी दूर तारागढ़ के गांव शादीपुर में 3-4 संदिग्ध दिखने के बाद दूसरे दिन भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया। 
विज्ञापन


पुलिस, स्वाट और आर्मी ने आस-पास के गांवों में सर्च ऑपरेशन चलाया और लोगों से पूछताछ की। हालांकि संदिग्धों की सूचना देने वाले दोनों किसान बलबीर सिंह और भरत सिंह अभी भी अपने बयान पर टिके हैं। किसानों ने बताया कि सभी संदिग्धों ने मुंह ढक रखा था। वे सेना की वर्दी में थे और कंधों पर हथियारों जैसा कुछ लटकाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुक्रवार रात नाका तोड़ने वाली कार में 3-4 लोग सवार थे। कार मुट्ठी गांव में जलालिया दरिया के पास लावारिस हालत में मिली। आशंका है कि कार सवार लोगों की योजना पैंटून पुल के रास्ते फतेहपुर होते हुए जम्मू-कश्मीर भागने की थी। इस बार बरसात से पहले उठाया पैंटून पुल दोबारा लगाया नहीं गया, जिसके चलते कार सवार भाग गए। जानकारों का कहना है कि दरिया में पानी का स्तर कम है, कोई भी व्यक्ति पैदल दरिया पार कर सकता है, पानी का स्तर घुटनों तक है। अब संभावना जताई जा रही है कि कार सवार पैदल ही दरिया पार कर गए होंगे।    
   
पिछले साल भी सीमावर्ती क्षेत्र में मिली थी मिस्ट्री कार      
पिछले साल भी बमियाल के पास गांव भगवाल के खेतों में एक कार बरामद हुई थी। कार पर गोलियों के निशान थे और गाड़ी से मिले कागजात के आधार पर कठुआ निवासी व्यक्ति पर मामला भी दर्ज किया गया था। अब लगातार 2 कारों के मिलने और सवारों के न मिलने से पुलिस उन्हें पशु तस्कर बता रही है। 

एसएसपी पठानकोट विवेकशील सोनी ने बताया कि कार सवार की पहचान कर ली गई है। वह जम्मू के ग्रामीण एरिया का रहने वाला हसनदीन है और जुटाई गई जानकारी के मुताबिक उसका कोई क्रिमिनल बैकग्राउंड भी नहीं है। उन्होंने कहा कि शादीपुर में सर्च के दौरान कुछ नहीं मिला। पुलिस सतर्क है। कार मालिक को बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed