फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Search Operation In Villages and Pathankot city

पठानकोट में 500 जवानों ने खंगाला चप्पा-चप्पा, कमांडो भी तैनात, 30 नाके भी बनाए गए

Tue, 31 Dec 2019 06:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 31 Dec 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
Search Operation In Villages and Pathankot city
बस स्टैंड पर की जा रही चेकिंग। - फोटो : अमर उजाला

पठानकोट जिला पुलिस ने गांवों, कस्बों समेत शहर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत अन्य स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस के 500 जवानों ने सिटी के संवेदनशील स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और बाजारों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान जहां कमांडों के जवान तैनात रहे वहीं दूसरी ओर डीप सर्च मशीन के साथ जम्मू से आने व जाने वाली बसों-ट्रेनों पर भी खास तौर पर निगाह रखी गई। बारीकी से जांच करने के बाद ही उन्हें आगे भेजा गया। 

विज्ञापन


जिले भर में कुल 30 नाके लगाए गए हैं जहां से प्रत्येक संदिग्ध दिखने वाले वाहन को जांच के बाद ही रवाना किया जा रहा है। इनमें 20 नाके सिटी और अन्य स्थलों की सुरक्षा के लिए हैं। 10 नाके बार्डर और अन्य स्थलों पर लगाकर इंटर स्टेट व सीमांत क्षेत्रों पर निगाह रखी जा रही है। पेट्रोलिंग पार्टियों को भी रात भर गश्त करने के साथ-साथ सचेत रहने की हिदायतें हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को धुंध के बीच पुलिस ने इंडो-पाक बॉर्डर के साथ लगते हलका भोआ के गांव भोआ, गोबिंदसर, भगवानसर में थाना सदर, थाना तारागढ़, थाना नरोट जैमल सिंह के गांवों में सर्च किया गया। थाना सदर पुलिस ने गुर्जरों के डेरे खंगाले, क्षेत्र में फैक्टरियों, सैलर व अन्य औद्योगिक जगहों पर जाकर प्रवासी मजदूरों का रिकॉर्ड चेक किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Search Operation In Villages and Pathankot city
गांवों में गुर्जरों के डेरों पर सर्च की करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

वहीं, आदेश दिए कि जिन प्रवासी मजदूरों की वेरिफिकेशन थाने में नहीं करवाई गई है उनकी वेरिफिकेशन थाने में जाकर करवाएं। थाना सदर पुलिस प्रभारी गुलशन कुमार ने बताया कि सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि क्षेत्र में कोई भी अप्रिय घटना न घटे। 

थाना-1 और 2 के अलावा मामून पुलिस ने शहर भर में सुरक्षा को लेकर नाकाबंदी की और सर्च ऑपरेशन जारी रखा। थाना-1 प्रभारी इकबाल सिंह और थाना-2 प्रभारी जसबीर सिंह ने विभिन्न मार्गों पर नाके लगाए। नाकों के अलावा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों पर बड़ी संख्या में पुलिस जवानों ने एंटी सेबोटेज टीम व डीप सर्च मशीन के साथ शहर के विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर सख्ती रखी। जांच सुबह 10 बजे से लेकर शाम तक तक जारी रही। 

सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह से चौकस है। टीमें पठानकोट के साथ-साथ लगातार सीमांत क्षेत्र व शहर में तैनात हैं। पक्के तौर पर 30 नाके लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार गश्त कर रही हैं। समूह थाना प्रभारियों, पुलिस लाइन व दफ्तरों में तैनात अधिकतर स्टाफ को ड्यूटियों पर तैनात किया गया है। -दीपक हिलोरी, एसएसपी, पठानकोट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed