फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   scuffle in devotees for meeting with Sri Sri Ravi Shankar

आध्यात्मिक गुरु श्री श्री से मिलने के लिए भक्तों में धक्का मुक्की

Fri, 10 Jun 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 10 Jun 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
scuffle in devotees  for meeting with Sri Sri Ravi Shankar
श्री श्री रविशंकर - फोटो : amar ujala

आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरु श्री श्री से मिलने के लिए भक्तों में धक्का मुक्की।  आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर सेक्टर-18 स्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन के निवास पर वीरवार को पहुंचे। श्री श्री योग फेस्टिवल में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ आए हैं। श्री श्री ने टंडन व उनके परिजनों और भक्तों को आशीर्वाद प्रदान दिया।

विज्ञापन


वहीं दर्शन के लिए बड़ी संख्या में गणमान्य और आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े लोगों का तांता लगा रहा। कई गणमान्यों के साथ गेट पर धक्का मुक्की हो गई। भीड़ के कारण कई बार गेट बंद करना पड़ा। अंदर हॉल में भी यही हाल रहा।
विज्ञापन


एडवाइजर परिमल राय, नगर निगम कमिश्नर बी पुरुषार्था, मेयर अरुण सूद, पूर्व सेना प्रमुख वीपी मलिक, लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह वेस्टर्न कमांड, पटना हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश जस्टिस हेमंत गुप्ता, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस राजीव भल्ला, सहित भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के संयोजकों ने भी श्री श्री रविशंकर का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 श्री श्री ने कहा कि देश का युवा काफी जागरूक है। वह आज की भागदौड़ के युग में योग के महत्व और उसके सदुपयोग से होने वाले लाभ से परिचित है। युवा योग के प्रति काफी सकारात्मक भूमिका निभा रहा है। वह योग क्रियाओं के साथ साथ इसको अपने दैनिक जीवन के कार्यों में शामिल करता जा रहा है। जोकि अपने वाली पीढ़ी के लिए काफी कारगर साबित होगा।


उड़ता पंजाब पर बोले श्री श्री...
उड़ता पंजाब फिल्म के बारे में पूछे जाने पर श्री श्री रविशंकर ने कहा कि मैने उड़ता पंजाब फिल्म नहीं देखी है। इसलिए इस पर किसी प्रकार की टिप्पणी नहीं करूंगा। लेकिन पंजाब में ड्रग्स की समस्या पूरे देश के लिए बड़ी चुनौती है। तमाम राजनीतिक पार्टियों को इस मामले पर सियासत न करके इस समस्या का हल निकालने की कोशिश करनी चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed