फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   screening tests for Constable recruitment process, results announced soon

कांस्टेबल भर्ती के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट प्रक्रिया पूरी, रिजल्ट जल्द

Mon, 14 Mar 2016 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 14 Mar 2016 08:51 PM IST
विज्ञापन
screening tests for Constable recruitment process, results announced soon
हरियाणा पुलिस में महिला कांस्टेबलों की भर्ती - फोटो : amar ujala

हरियाणा पुलिस में महिला कांस्टेबलों की भर्ती के लिए पंचकूला में चल रही स्क्रीनिंग टेस्ट प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई। टेस्ट देने के लिए राजस्थान, पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड से बड़ी संख्या में युवतियां पहुंची थीं। गौरतलब है कि भर्ती प्रक्रिया के लिए ये टेस्ट हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सेक्टर-26 के हर्बल पार्क के निकट 8 मार्च से जारी था।

विज्ञापन


हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती ने बताया कि एक हजार कांस्टेबलों के पदों के लिए 75 हजार आवेदन मिले थे, जिसके बाद आयोग ने एडमिट कार्ड भेजने की व्यवस्था कर 8 से 14 मार्च तक टेस्ट का समय निर्धारित किया था। अंतिम दिन तक करीब 31 हजार लड़कियों ने फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट दिया है। वहीं इनमें वे 290 उम्मीदवार भी शामिल हैं, जो पिछले दिनों में किन्हीं कारणों से स्क्रीनिंग टेस्ट नहीं दे सके थे।
विज्ञापन


इनका रिजल्ट जल्द आयोग की वेबसाइट पर ऑन लाइन किया जाएगा। भारती के अनुसार पुलिस भर्ती प्रक्रिया को शत प्रतिशत पारदर्शी बनाने के लिए आयोग ने हर संभव प्रयास किए हैं। आयोग का फोकस पारदर्शिता के साथ मेरिट पर होगा। वहीं आयोग के कार्यालय में जरूरी जानकारी के लिए काल सेंटर स्थापित किया गया है। उन्होंने भर्ती के लिए पंचकूला में हुए टेस्ट के दौरान उन विभागों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने व्यवस्था को बनाने में पूर्ण सहयोग दिया। इस मौके पर आयोग की सदस्य नीलम अवस्थी, भोपाल सिंह और अमरनाथ सौदा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
महिला कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के बाद अप्रैल के पहले सप्ताह में पुरुष कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसी के साथ 200 पुलिस उप निरीक्षकों की भी भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। जानकारी देते हुए आयोग के चेयरमैन भारती ने बताया कि ये प्रक्रिया 10 दिन तक चलेगी। इसका शेड्यूल जल्द आयोग की वेबसाइट पर डाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed