{"_id":"5742f91e4f1c1bb5156911f2","slug":"scooter-rider-2-man-injured-in-cerulean-lightning-in-batala","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से 2 की मौत, स्कूटर सवार 2 लोग गंभीर रूप से झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से 2 की मौत, स्कूटर सवार 2 लोग गंभीर रूप से झुलसे
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा,बटाला(पंजाब)
Updated Tue, 24 May 2016 07:31 PM IST
विज्ञापन
अासमानी बिजली गिरने से 2 घायल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के बठिंडा में बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर 2 की मौत हो गई वहीं बटाला में स्कूटर सवार 2 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। बठिंडा के गांव कालझरानी में बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक खेत मजदूर तो दूसरा खेत का मालिक था। मृतकों की पहचान अजमेर सिंह और महेश निवासी गांव कालझरानी के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
इस बारे में जानकारी देते हुए थाना नंदगढ़ के एएसआई जसकरण सिंह ने बताया कि सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे जब अजमेर सिंह अपने खेत में मजदूर महेश के साथ काम कर रहा था तो अचानक मौसम खराब हो गया। इसके चलते वे दोनों खेत में लगे एक पेड़ के नीचे बैठ गए। उन्होंने बताया कि थोड़ी देर के बाद ही दोनों पर बिजली गिर गई। इसके चलते दोनों आसमानी बिजली की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दोनों मृतकों के शव उनके परिजनों के हवाले कर दिए हैं। मृतक खेत मालिक अजमेर सिंह के भाई केवल सिंह के बयान पर 174 की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
वहीं उधर बटाला में बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर स्कूटर सवार 2 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। शहर में सोमवार को सुबह काले बादल छा गए और बिजली चमकने लगी। इसी दौरान अमृतसर-गुरदासपुर जीटी रोड स्थित बटाला शुगर मिल के पास बिजली गिरने से चपेट में आकर स्कूटर सवार दो लो झुलस गए। दोनों को हाइवे पुलिस ने बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने दोनों को अमृतसर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
गांव कोहाड़ निवासी मित्तल मसीह और बंता सिंह निवासी गांव ठक्कर संधू स्कूटर पर सवार होकर बटाला कोर्ट कांप्लैक्स जा रहे थे। दोनों ही खेतीबाड़ी का काम करते हैं। मित्तल मसीह साथी बंता सिंह को किसी मामले से गवाही देने के लिए उसे लेकर जा रहा था। सुबह दोनों जब अपने गांव से चले तो रास्ते में ही तेज हवाएं चलने लगी और बिजली चमकने लगी। जब दोनों बटाला की शुगर मिल के पास पहुंचे। इसी बीच अचानक बिजली गिर गई और चपेट में आकर दोनों झुलस गए।