{"_id":"662250bbc5fbafe3930c4c8e","slug":"school-bus-met-with-accident-in-barnala-many-children-injured-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barnala Accident: तेज रफ्तार स्कूल बस और ट्रक की भिड़ंत, 14 बच्चे और दो स्टाफ कर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barnala Accident: तेज रफ्तार स्कूल बस और ट्रक की भिड़ंत, 14 बच्चे और दो स्टाफ कर्मी घायल
Fri, 19 Apr 2024 04:38 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 19 Apr 2024 04:38 PM IST
सार
हादसे में बस चालक और महिला सहायिका समेत करीब 14 बच्चे घायल हो गए जिन्हें राहगीरों व पुलिस पार्टी ने एंबुलेंस व विभिन्न साधनों से सिविल अस्पताल धनौला में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल चार बच्चों को सिविल अस्पताल बरनाला रेफर कर दिया गया और अन्य को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरनाला-चंडीगढ़ मुख्य राजमार्ग पर धनौला के पास एक निजी स्कूल बस और ट्रक की टक्कर में 14 बच्चे और 2 स्टाफ कर्मचारी घायल हो गए। सभी को सिविल अस्पताल धनौला में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार ग्रीन फील्ड कॉन्वेंट स्कूल दानगढ़ की स्कूल बस गांव पंधेर से विभिन्न गांवों के बच्चों को लेकर गांव दानगढ़ स्कूल जा रही थी। जैसे ही स्कूल बस राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए गांव भठलां व धनौला जाने वाली सड़क पर पहुंची तो एक ट्रक से टकरा गई, टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से टूट गया।
हादसे में बस चालक और महिला सहायिका समेत करीब 14 बच्चे घायल हो गए जिन्हें राहगीरों व पुलिस पार्टी ने एंबुलेंस व विभिन्न साधनों से सिविल अस्पताल धनौला में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल चार बच्चों को सिविल अस्पताल बरनाला रेफर कर दिया गया और अन्य को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा स्कूल बस की तेज रफ्तार के कारण हुआ।